फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma and Shardul Thakur came forward to get Dinesh Lad the Dronacharya Award Bhuvneshwar Kumar and Yuzvendra Chahal also recommended for their coach

पुरस्कार: गुरु लाड को द्रोणाचार्य बनाने के लिए आगे आए रोहित-शार्दुल, भुवी और चहल ने की अपने कोच के लिए सिफारिश

Sat, 25 Sep 2021 08:54 AM IST
ओम. प्रकाश हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 25 Sep 2021 08:54 AM IST
सार

रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर ने अपने कोच दिनेश लाड के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड की मांग की है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने भी अपने गुरुओं के लिए इस अवॉर्ड के लिए सिफारिश की है। उधर बॉक्सर लवलीना की कोच भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड की रेस में शामिल हैं।  

विज्ञापन
Rohit Sharma and Shardul Thakur came forward to get Dinesh Lad the Dronacharya Award Bhuvneshwar Kumar and Yuzvendra Chahal also recommended for their coach
रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर ने अपने बचपन के गुरु दिनेश लाड को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिलाने की सिफारिश की है। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित रोहित ने खुद लाड का नाम भेजा है। भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने भी अपने गुरुओं को द्रोणाचार्य बनाने की पहल की है। भुवी, प्रवीण कुमार और कार्तिक त्यागी के कोच मेरठ के विपिन वत्स और चहल के रंधीर सिंह भी पुरस्कार की दौड़ में हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लिए 26 रणजी मैच खेलने वाले विपिन लंबे समय से मेरठ में क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्तिक उनकी नई खोज है। लाड और विपिन दोनों ने ही लाइफटाइम द्रोणाचार्य के लिए जबकि रंधीर सिंह ने नियमित द्र्रोणाचार्य के लिए आवेदन किया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 357 विकेट लेने वाले हरियाणा के सरकार तलवार ने भी लाइफटाइण द्रोणाचार्य के लिए आवेदन किया है। राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और गुंडप्पा विश्वनाथ जैसे क्रिकेटरों को कोचिंग दे चुके पीएस विश्वनाथ ने फिर लाइफटाइम द्रोणाचार्य के लिए आवेदन किया है। वीरेंद्र भटनागर ने भी इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


लवलीना की कोच भी दावेदारों में  

द्रोणाचार्य के लिए 150 के करीब प्रशिक्षकों ने दावा जताया है। इनमें टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना की कोच संध्या गुरुंग, महिला टीम के मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर व धर्मेंद्र यादव, अविनाश साबले के कोच अमरीश कुमार, एथलेटिक टीम के चीफ कोच पी राधाकृष्णन, डबल्स बैडमिंटन टीम के कोच विजयदीप सिंह के अलावा नेहा गोयल, शर्मिला और निशा वारसी की कोच प्रीतम रानी सिवाच भी इस पुरस्कार की दौड़ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed