फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma 10000 ODI Runs List of all indian batters with more ODI Runs than him

Rohit Sharma Record: वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बने रोहित शर्मा, सचिन-विराट के क्लब में शामिल

Tue, 12 Sep 2023 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

रोहित शर्मा वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Rohit Sharma 10000 ODI Runs List of all indian batters with more ODI Runs than him
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने अब तक 241 वनडे पारियों में लगभग 49 के औसत और 90 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 50 अर्धशतक निकल चुके हैं। 
विज्ञापन


रोहित को श्रीलंका के खिलाफ मैच में सिर्फ 22 रन बनाने की जरूरत थी और उन्होंने आसानी से यह कारनामा कर लिया। एशिया कप में भारत का पिछला मुकाबला पाकिस्तान के साथ था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 122 रन बनाए थे और वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे किए। अब रोहित शर्मा 10 हजारी बन गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा किया था। अब उनके पास एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन


रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा पूरा करने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 2018 में विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने 205 पारियों में अपने 10 हजार वनडे रन पूरे किए थे। रोहित अपनी 241वीं पारी में इस मुकाम पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने एक खास मौके पर यह उपलब्धि हासिल की, क्योंकि यह श्रीलंका के खिलाफ उनका 50वां वनडे था। 2007 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले रोहित तीन दोहरे शतक और 50 अर्द्धशतक सहित 30 शतकों के साथ वनडे के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं।


वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
खिलाड़ी रन औसत पारी 100s 50s
सचिन तेंदुलकर 18,426 44.83 452 49 96
विराट कोहली 13,024 57.62 267 47 65
सौरव गांगुली 11,221 40.95 297 22 71
राहुल द्रविड़ 10,768 39.15 314 12 82
महेंद्र सिंह धोनी 10,599 50.23 294 9 73
रोहित शर्मा 10,000* 48.91 240 30 50

रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाए हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर (265 रन) भी रोहित के ही नाम है। रोहित शर्मा ने 2013 में वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करना शुरू किया और इसके बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 2019 विश्व कप में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।

वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी साल पारी
विराट कोहली 2018 205
रोहित शर्मा 2023 241
सचिन तेंदुलकर 2001 259
सौरव गांगुली 2005 263
रिकी पोंटिंग 2007 265
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed