फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit-Rinku: What did Rohit say to Rinku when he was not selected in the team? The batsman has now revealed

Rohit-Rinku: टीम में चयन नहीं होने पर रिंकू से क्या बोले थे रोहित? बल्लेबाज ने अब किया खुलासा, जानें क्या कहा

Wed, 28 Aug 2024 09:51 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 28 Aug 2024 09:51 AM IST
सार

टी20 विश्व कप 2024 के लिए जिस वक्त बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एलान किया था, उस दौरान आईपीएल 2024 जारी था। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबले के लिए आई थी, तब रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

विज्ञापन
Rohit-Rinku: What did Rohit say to Rinku when he was not selected in the team? The batsman has now revealed
रोहित शर्मा-रिंकू सिंह - फोटो : twitter

विस्तार

युवा विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बावजूद टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुने गए मुख्य भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था। उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि, अब स्टार खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि भारतीय कप्तान ने टीम में चयन नहीं होने पर किस तरह सांत्वना दी थी। 
विज्ञापन

Rohit-Rinku: What did Rohit say to Rinku when he was not selected in the team? The batsman has now revealed
रोहित शर्मा-रिंकू सिंह - फोटो : twitter
रोहित-रिंकू के बीच किस मुद्दे पर हुई थी चर्चा?
टी20 विश्व कप 2024 के लिए जिस वक्त बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एलान किया था, उस दौरान आईपीएल 2024 जारी था। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबले के लिए आई थी, तब रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब युवा बल्लेबाज ने बड़ा खुलासा किया है कि भारतीय कप्तान ने उनसे टीम में चयन नहीं होने पर क्या कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit-Rinku: What did Rohit say to Rinku when he was not selected in the team? The batsman has now revealed
रोहित शर्मा-रिंकू सिंह - फोटो : twitter
स्टार बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा
रिंकू सिंह ने कहा, "हां वो (रोहित शर्मा) आए थे समझाने कि कोई बात नहीं, तेरी उम्र ही क्या है। विश्व कप आगे बहुत हैं। मेहनत करते रहो। हर दो साल में विश्व कप आता है, उस पर ध्यान दो। कोई दिक्कत नहीं है, परेशान मत हो।" बता दें कि रिंकू फिलहाल यूपी प्रीमियर लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। वह मेरठ मावेरिक्स की कमान संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन

Rohit-Rinku: What did Rohit say to Rinku when he was not selected in the team? The batsman has now revealed
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम में नहीं मिली जगह
हाल ही में रिंकू सिंह का जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ था। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था। वहीं, दलीप ट्रॉफी में 61 खिलाड़ियों के पूल में भी उनका चयन नहीं हुआ। रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। टीम को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed