फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit-Boult brilliant performance helps Mumbai wins IPL title for fifth time, Delhi loses

रोहित-बोल्ट का तूफान, मुंबई ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब, दिल्ली की हार

Wed, 11 Nov 2020 05:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Nov 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
Rohit-Boult brilliant performance helps Mumbai wins IPL title for fifth time, Delhi loses
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स चार बार चैंपियन रह चुकी मुंबई का किला नहीं ढहा सकी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई ने लगातार दूसरी बार और कुल पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने 7 विकेट पर 156 रन बनाए थे लेकिन मुंबई ने कप्तान रोहित की 51 गेंदों पर 68 रन की पारी की मदद से 18.4 ओवरों में पांच विकेट पर 157 रन बना लिए। 

विज्ञापन


दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की तरफ से रोहित और क्विंटन डीकॉक (20) ने पहले विकेट पर 45 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। सूर्यकुमार यादव (19) गलतफहमी में रनआउट हो गए लेकिन इशान किशन (33*) ने रोहित के साथ 47 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की राह दिखा दी। रोहित 17वें ओवर में आउट हुए लेकिन तब तक टीम की जीत तय हो चुकी थी। पोलार्ड (09), हार्दिक पंड्या (03) ने अनावश्यक ही विकेट गंवाए। अब तक जितने भी आईपीएल हुए वह रविवार को हुए हैं। पहली बार मंगलवार को हुआ और मुंबई के लिए मंगल ही रहा। 
विज्ञापन


दिल्ली की खराब शुरुआत :  
इससे पहले दिल्ली की शुरुआत ही खराब हुई थी जब टीम ने 22 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मार्कस स्टोइनिस को पारी की पहली गेंद पर ही आउट कर दिया था। अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे (02) भी उनका शिकार बने। जयंत ने शिखर धवन (15) को  पवेलियन भेज दिया।  दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (65) और ऋषभ पंत (56) ने चौथे विकेट पर 11.3 ओवरों में 96 रन की साझेदारी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही। अय्यर ने 50 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए जबकि पंत ने 38 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। यह पंत का इस सीजन में 15 पारियों में  पहला अर्द्धशतक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोल्ट के पावरप्ले में 16 विकेट : 
दिल्ली ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन फाइनल में फिट होकर लौटे बोल्ट ने प्रतिद्वंद्वी टीम की योजनाओं को शुरुआत में बड़ा झटका दिया। इस साल पावरप्ले में बोल्ट की गेंदबाजी बेहद घातक रही है। उन्होंने इस सीजन में पावरप्ले में फेंके अपने 36 ओवरों में 16 विकेट लिए हैं। इससे पहले 2013 में मिशेल जानसन ने पहले छह ओवरों में इतने विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed