फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Road Safety World Series 2022 to be played across four venues in India in march 2022

Road Safety Series: फिर मैदान में दिखेंगे सचिन, सहवाग और युवराज जैसे दिग्गज, चार शहरों में खेले जाएंगे रोड सेफ्टी सीरीज के मैच

Mon, 31 Jan 2022 04:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 04:28 PM IST
सार

रोड सेफ्टी सीरीज के मैच लखनऊ, इंदौर, हैदराबाद और विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। फरवरी के आखिरी सप्ताह में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है, जिसमें कई देशों की टीम भाग लेंगी। 
 

विज्ञापन
Road Safety World Series 2022 to be played across four venues in India in march 2022
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, सचिन और लारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच इस साल चार बड़े शहरों में खेले जाएंगे। इस लीग के आयोजक फरवरी के आखिरी सप्ताह में इसका दूसरा संस्करण शुरू करना चाहते हैं। रोड सेफ्टी सीरीज के मैच हैदराबाद, विशाखापट्टनम, लखनऊ और इंदौर में खेले जाएंगे। हालांकि उत्तर प्रदेश में 10 मार्च तक चुनाव होने हैं। ऐसे में लखनऊ के मैदान में 10 मार्च के बाद ही इस टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन होगा। यह टूर्नामेंट फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा और मार्च का आखिरी सप्ताह में इसका फाइनल मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन


साल 2021 में इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण खेला गया था। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले संस्करण में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


भारत ने जीता था पहला संस्करण
इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। पिछले सीजन में, इरफान पठान, तेंदुलकर, यूसुफ पठान और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट का आयोजन रायपुर में हुआ था। भारत के अलावा श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने सचिन की कप्तानी में यह टूर्नामेंट जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी रोड सेफ्टी सीरीज में हर देश के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों की टीम इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं हुई थी। अगर इस साल ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस सीरीज का हिस्सा बनती है तो शेन वॉर्न और रिकी पॉन्टिंग जैसे दिग्गज एक बार फिर मैदान में दिख सकते हैं। इससे पहले ब्रायन लारा, चंद्रपाल, संगकारा जैसे दिग्गज इस लीग में खेल चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed