फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ritika Sajdeh Shares beautifull Pictures with Daughter samaira calls Rohit Hakuna Matata

Rohit Sharma Birthday: 35वें जन्मदिन पर रितिका ने रोहित को क्यों कहा 'हकूना मटटा', क्या है इसका मतलब

Sat, 30 Apr 2022 03:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 03:34 PM IST
सार

रोहित की पत्नी ने उनके साथ पांच तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि वो और बेटी समायरा उनसे बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही रितिका ने रोहित को हकूना मटाटा कहा है। 
 

विज्ञापन
Ritika Sajdeh Shares beautifull Pictures with Daughter samaira  calls Rohit Hakuna Matata
रोहित शर्मा बेटी समायरा और पत्नी रितिका के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 35 साल के हो चुके हैं। उनके 35वें जन्मदिन पर पत्नी रितिका सजदेह ने बेटी समायरा के साथ पांच तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही रितिका ने भारतीय टीम के हिटमैन के लिए प्यार भरा मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि वो और बेटी समायरा उनसे बेहद प्यार करते हैं। इसके साथ ही रितिका ने रोहित को हकूना मटाटा भी कहा है। रितिका के अलावा भी कई दिग्गजों ने रोहित शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रोहित मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रितिका ने रोहित के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा "जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं रो... सैमी (समायरा) और मैं तुमसे बहुत प्यार करते हैं। हमारा हकूना मटाटा बनने के लिए धन्यवाद।" इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी शेयर किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हकूना मटाटा
हकूना मटाटा दक्षिण अफ्रीका में बोली जाने वाली भाषा पूर्वी अफ्रीका में बोली जाने वाली भाषा स्वाहिली का एक शब्द है, जिसका मतलब होता है। चिंता मत करो या सब ठीक है। हकूना का अर्थ होता है कोई नहीं और मटाटा का मतलब होता है मुसीबत। भारत में भी इस वाक्यांश का उपयोग बहुतायत में होता है। खासकर विज्ञापनों में इसका उपयोग ज्यादा होता है। डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म द लॉयन किंग में इस वाक्यांश का उपयोग हुआ था। इसके बाद ये यह शब्द भारत में ज्यादा लोकप्रिय हो गया। इस फिल्म के एक गाने में हकूना मटाटा शब्द का उपयोग हुआ है। 



कई दिग्गजों ने कमेंट कर दी शुभकामनाएं
रितिका की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर कई दिग्गजों ने रोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा जन्मदिन की शुभकामनाएं। वहीं, युवराज सिंह ने लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं भाई। मयंक अग्रवाल की पत्नी अशिता सूद ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर रोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed