{"_id":"571e0f764f1c1bed50a914d5","slug":"rising-pune-vs-hyderabad-sunrisers-ipl-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरजाइंटस के खिलाफ सनराइजर्स का पलड़ा भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुपरजाइंटस के खिलाफ सनराइजर्स का पलड़ा भारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मंगलवार को आईपीएल में मुश्किलों से जूझ रही राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ उतरेगी।
विज्ञापन
अपने घरेलू मैदान में खेलने के कारण भी हैदराबाद का पलड़ा भारी है। लगातार दो मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से, गुजरात लायंस को दस विकेट से और किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन
हैदराबाद आठ टीमों की तालिका में पांच मैचों में छह अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज है। इसके विपरीत महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली सुपरजाइंटस पांच मुकाबलों में महज दो अंक के साथ सातवें स्थान पर जूझ रही है।
विज्ञापन
अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों युवराज सिंह, आशीष नेहरा और केन विलियम्सन के चोटिल होने के बावजूद हैदराबाद की टीम पिछले तीन मैचों में एकजुट होकर प्रदर्शन कर रही है।