फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rishabh pant will play two odis against england lions ajinkya rahane will lead

ऋषभ पंत इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेलेंगे दो वन-डे, रहाणे को इंडिया ए की कमान

Sun, 20 Jan 2019 01:19 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 20 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant will play two odis against england lions ajinkya rahane will lead
एमएस धोनी और ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 23 जनवरी से इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के दो वन-डे मैच खेलेंगे। बीसीसीआई चयन समिति ने पांच वन-डे मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की। 

विज्ञापन


पंत को हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई वन-डे सीरीज में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वह आगामी विश्व कप के लिए टीम में स्थान बनाने की दावेदारी में शामिल हैं।  इस दौरे में इंग्लैंड लायंस टीम पांच वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। 
विज्ञापन


पहले तीन मैचों के लिए इंडिया ए का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया गया है। वहीं विकेटकीपर की भूमिका में ईशान किशन होंगे। ऑलराउंडर के तौर पर क्रुणाल पंड्या को शामिल किया गया है। पंत 29 जनवरी और 31 जनवरी को होने वाले दो वनडे मैचों में हिस्सा लेंगे। उसके बाद वह छह फरवरी से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल हनुमा विहारी को भी अपने हाथ दिखाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में शामिल किया गया है। अंतिम दो मैचों में महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने इंडिया ए की कमान संभालेंगे। वह बोर्ड अध्यक्ष एकादश में भी शामिल होंगे जो 20 जनवरी को इंग्लैंड लॉयंस से अभ्यास मैच खेलेगी। 

पहले तीन वनडे के लिए इंडिया ए की टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, अंकित बावने, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, अक्षर पटेल, मयंक मार्कंडेय जयंत यादव, सिद्धार्थ कौल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, नवीन चौधरी। 


आखिरी दो वनडे के लिए टीम : अंकित बावने (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, राहुल चाहर, जयंत यादव, नवदीप सैनी, अवेश खान, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed