{"_id":"642aeb16a79d05d2550b4096","slug":"rishabh-pant-will-be-in-delhi-arun-jaitley-stadium-for-dc-vs-gt-match-on-tuesday-2023-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs GT: दिल्ली और गुजरात के मैच में स्टेडियम पहुंचेंगे ऋषभ पंत, डीडीसीए के अधिकारी ने दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs GT: दिल्ली और गुजरात के मैच में स्टेडियम पहुंचेंगे ऋषभ पंत, डीडीसीए के अधिकारी ने दी जानकारी
Mon, 03 Apr 2023 08:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:45 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के दौरान ऋषभ पंत स्टेडियम में होंगे। वह इस मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचेंगे। डीडीसीए के अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के दौरान दिल्ली की टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत स्टेडियम में होंगे। वह इस मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचेंगे। डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने यह जानकारी दी है। ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार होने के बाद पहली बार लोगों के बीच होंगे। पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई थी। हालांकि, पंत से इससे बाहर निकलने में सफल रहे थे। हादसे के बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ी हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसे ठीक होने में समय लगेगा। पंत अभी भी किसी सहारे की मदद से ही चल पा रहे हैं।
सर्जरी के बाद पंत ने अपनी फोटो शेयर कर अपनी रिकवरी के बारे में बताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक छड़ी के सहारे वह स्विमिंग पूल में चल रहे थे। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को टीम की कमान दी गई है। पंत के सम्मान में दिल्ली की टीम अपने डगआउट में उनकी जर्सी रखती है। यह जर्सी पूरे मैच के दौरान डगआउट में रहती है।

#WATCH | "There's good news for our spectators tomorrow. Despite his injury, Rishabh Pant is coming to support his team. He is a star of Delhi (Capitals). I hope spectators will give him a clap that he is coming among his cricketers despite such injury," says Rajan Manchanda,… pic.twitter.com/hhBjnwkLsY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 3, 202
डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने गुजरात और दिल्ली के मैच में पंत के आने की जानकारी देते हुए कहा ""कल हमारे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। अपनी चोट के बावजूद, ऋषभ पंत अपनी टीम का समर्थन करने आ रहे हैं। वह दिल्ली के स्टार हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक ताली बजाकर उनका स्वागत करेंगे, क्योंकि वह इस तरह की चोट के बावजूद अपने क्रिकेटरों के बीच आ रहे हैं।"
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। पहले मुकाबले में इस टीम को लखनऊ के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही फ्लॉप रहे थे। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार करना होगा।