फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant recovery faster than expectation Bumrah and Shreyas Iyer eyes Asia Cup Prasidh Krishna in Rehab

Team India: उम्मीद से जल्दी रिकवर कर रहे पंत, बुमराह-श्रेयस की नजर एशिया कप पर, जानें हर चोटिल खिलाड़ी का हाल

Sat, 17 Jun 2023 12:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 12:24 PM IST
सार

ऋषभ पंत उम्मीद से जल्दी रिकवर कर रहे हैं और इसी साल वह मैदान में लौट सकते हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह के एशिया कप तक फिट होने की संभावना है। प्रसिद्ध कृष्णा भी रिहैब में हैं और वह भी जल्दी ठीक हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant recovery faster than expectation Bumrah and Shreyas Iyer eyes Asia Cup Prasidh Krishna in Rehab
Rishabh Pant, Jasprit Bumrah, Shreyas Iyer - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे के बाद चोट से ऊपर रहे हैं। वह एनसीए में खुद को फिट करने के लिए पसीना बहा रहे हैं और उनकी तेजी से रिकवरी ने बीसीसीआई और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मेडिकल स्टाफ को हैरान कर दिया है। पंत पिछले दिसंबर में एक गंभीर कार दुर्घटना में बचने के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई पंत के रिहैबिलिटेशन में तेजी लाने की कोशिश कर रहा है और उन्हें इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन रिकवरी की प्रक्रिया लंबे समय तक चलने की संभावना है। हालांकि, 2023 में कोई क्रिकेट मैच खेलना पंत के लिए अभी भी मु्श्किल होगा। उन्होंने हाल ही में बिना बैसाखी के चलना शुरू किया है और बिना किसी सहारे के सीढ़ियां चढ़ना भी शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन


पंत काफी हद तक दर्द से उबर चुके हैं और अब उन्हें खुद को मैच के लिए तैयार करना है। वह वर्तमान में फिजियो एस रजनीकांत के मार्गदर्शन में अपने निचले शरीर और ऊपरी शरीर की गतिशीलता का अभ्यास बढ़ा रहे हैं,। रजनीकांत पहले भी भारत की कई आयु वर्ग की टीमों के लिए काम कर चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स सपोर्ट स्टाफ का भी हिस्सा रहे हैं। रजनीकांत ने पहले हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और मुरली विजय को गंभीर चोटों से उबरने में मदद की थी। एनसीए के एक अन्य फिजियो तुलसी राम युवराज पंत के साथ तब से हैं जब उन्हें कार दुर्घटना के कुछ दिनों बाद मुंबई लाया गया था।
विज्ञापन


टेबल टेनिस और तैराकी पर पंत का जोर
माना जा रहा है कि पंत अपने रिहैब में एक्वा थेरेपी, हल्की तैराकी और टेबल टेनिस के जरिए खुद को फिट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह एनसीए में प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले आयु वर्ग के पुरुष और महिला क्रिकेटरों के बैचों के साथ इंटरैक्टिव सत्र में भी समय बिता रहे हैं। इन सत्रों को एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने युवा क्रिकेटरों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ एकरसता को तोड़ने में मदद करने के लिए आयोजित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत आखिरी बार दिसंबर 2022 में भारत के बांग्लादेश दौरे के दौरान खेले थे। मैदान से दूर रहना पंत के लिए एक बड़ी निराशा रही है, यह समझा जाता है कि वह खुद को व्यस्त और सकारात्मक बनाए हुए हैं, और कुछ अन्य लोगों के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल देखा बुमराह, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे भारतीय खिलाड़ी एनसीए में रिहैब कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर की नजर एशिया कप पर
बुमराह और श्रेयस दोनों की हाल ही में पीठ की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वे आईपीएल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेल पाए थे, और अब वे ठीक होने के लिए एनसीए में हैं। एनसीए का मेडिकल स्टाफ दोनों खिलाड़ियों के सितंबर में एशिया कप के लिए उपलब्ध होने को लेकर आशान्वित है। बुमराह, जिन्हें बार-बार पीठ में चोट लगी थी। उन्होंने मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी कराई थी। वह पिछले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 मैच के बाद से नहीं खेले हैं। समझा जाता है कि बुमराह मुख्य रूप से फिजियोथैरेपी कर रहे हैं लेकिन हाल में उन्होंने हल्की गेंदबाजी का अभ्यास शुरू किया है जो धीरे-धीरे बढ़ेगा।


श्रेयस को अपनी पीठ के निचले हिस्से में परेशानी हुई थी और वह मार्च में अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उसके बाद मई में लंदन में उनकी सर्जरी हुई और अब फिजियोथेरेपी चल रही है। प्रसिद्ध कृष्णा भी अपनी सर्जरी के बाद रिहैब में हैं और जल्द ही मैदान पर लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed