फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant gets Corona vaccine first dose of vaccine taken today

टीकाकरण: ऋषभ पंत ने लगवाया कोरोना का टीका, आज ली वैक्सीन की पहली खुराक

Thu, 13 May 2021 04:43 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 13 May 2021 04:43 PM IST
सार

अपने ट्वीट में ऋषभ पंत ने लिखा,‘टीके का पहला डोज लग गया। अगर आप टीका लगवाने के योग्य हैं तो देर मत कीजिए। जितनी जल्दी हम टीका लगवाएंगे, वायरस को हरा सकेंगे।’

विज्ञापन
Rishabh Pant gets Corona vaccine first dose of vaccine taken today
ऋषभ पंत ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन - फोटो : @RishabhPant17

विस्तार

देशभर में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अपनी बारी आने पर हर कोई वैक्सीन लगवा रहा है। इस कड़ी में आज यानी बृहस्पतिवार (13 मई) को भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी कोरोना टीके का पहला डोज लगवा लिया।

विज्ञापन


टीका लगवाने के बाद किया ट्वीट
भारत के इस 23 वर्षीय क्रिकेटर ने टीका लेते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट की है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की तरफ से खेलने वाले हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा,‘टीके का पहला डोज लग गया। अगर आप टीका लगवाने के योग्य हैं तो देर मत कीजिए। जितनी जल्दी हम टीका लगवाएंगे, वायरस को हरा सकेंगे।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य खिलाड़ी भी लगवा चुके हैं कोरोना का टीका
बताते चलें कि पंत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने भी अलग-अलग केंद्रों पर टीके का पहला डोज ले लिया। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सबसे पहले मार्च में ही टीका लगवा लिया था। सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिये टीकाकरण शुरू कर दिया है ।


भारतीय टीम पांच टेस्ट मैच खेलने के लिए दो जून को साढ़े तीन महीने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होगी। बीसीसीआई ने दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा 7 मई को की थी। ऐसे में बीसीसीआई को उम्मीद है कि इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले सभी खिलाड़ियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed