IND vs AUS 4th T20: स्विच हिट पर रिंकू ने लगाया छक्का तो अपनी सीट से उछल पड़े कप्तान सूर्यकुमार, देखें वीडियो
भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट को स्विच हिट पर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया था। यह शॉट देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस ने रिंकू-रिंकू के नारे भी लगाए।
विस्तार
Just Rinku-verse things 😍
— JioCinema (@JioCinema) December 1, 2023
Keep watching the action LIVE on #JioCinema, #Sports18 & #ColorsCineplex 🙌#IDFCFirstBankT20ITrophy #INDvAUS #TeamIndia #JioCinemaSports pic.twitter.com/vfsakRGncp
Reverse Supla ft. Rinku Singh. Surya approves! 👏 pic.twitter.com/wJ6fF6hZAN
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 1, 2023
मैच में क्या हुआ?
भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिशस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए। ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया। बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। अक्षर पटेल ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और अक्षर-रवि ने मिलकर आठ ओवर में 33 रन दिए और चार विकेट झटके।