फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting says Hope axar patel, ashwin have left some wickets for IPL

IPL से पहले रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, अक्षर और अश्निन को लेकर कही ये बात

Mon, 08 Mar 2021 06:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting says Hope axar patel, ashwin have left some wickets for IPL
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर रिकी पोंटिंग को आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने को लेकर काफी उत्सुकता हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर काम करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। आशा करता हूं कि पिछले महीने सभी विकेट लेने के बाद अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन में कुछ विकेट बचे हुए हैं। इसके अलावा पोंटिंग ने ऋषभ पंत के बल्ले से भी कुछ और रन निकलने की उम्मीद जताई।'

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, पोंटिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत की हालिया प्रदर्शन को लेकर ये बातें कही हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को सीरीज में जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि इस बार दिल्ली में कुछ नए चेहरे शामिल हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स में इस बार स्टीव स्मिथ को भी शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंजबादी आक्रमण में उमेश यादव भी कागिसो रबाडा की मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम तरह की आशंकाओं और अटकलों पर विराम लगाते हुए बीसीसीआई ने रविवार को लीग के आधिकारिक शेड्यूल का एलान कर दिया। नौ अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होगा। देश के छह अलग-अलग स्थानों पर कुल 52 दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 56 लीग मैच और प्लेऑफ-फाइनल के चार मुकाबले होंगे। दिलचस्प यह होगा कि सभी टीमें लीग स्टेज के मुकाबले सिर्फ चार स्थानों पर खेलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed