फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rest in peace ajit wadekar cricket fraternity pay tributes to former captain

महान कप्तान अजित वाडेकर के निधन पर शोक में डूबा देश, महान हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 16 Aug 2018 09:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
rest in peace ajit wadekar cricket fraternity pay tributes to former captain
अजित वाडेकर

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता अजित वाडेकर का 77 की उम्र में बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वाडेकर ने 1966 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया और टीम इंडिया का 37 टेस्ट व दो वन-डे में प्रतिनिधित्व किया। 

विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट में 31.07 की औसत से 2,113 रन बनाए। इसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। वाडेकर के निधन से पूरा देश शोक में है। पूर्व धाकड़ कप्तान को ट्विटर पर देश की महान हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


ट्विटर पर आईं प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं -
 



(अजित वाडेकर के गुजरने पर गम है। भारतीय क्रिकेट के शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक और कप्तान, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज व इंग्लैंड जैसी विदेशी धरती पर टीम इंडिया को जीत दिलाई। उनके परिवार और क्रिकेट जगत के लिए संवेदनाएं। )

शोक में डूबा क्रिकेट जगत, इस प्रकार पहले वन-डे कप्तान को किया याद

rest in peace ajit wadekar cricket fraternity pay tributes to former captain
ajit wadekar



(अजित वाडेकर को भारतीय क्रिकेट में उम्दा योगदान के लिए याद रखा जाएगा। एक महान बल्लेबाज और बेहतरीन कप्तान। उन्होंने हमारी टीम को क्रिकेट इतिहास की कई यादगार जीत दिलाई। बतौर क्रिकेट प्रशासक भी उनकी काफी इज्जत की गई। उनके निधन से काफी दर्द महसूस हो रहा है।)




(अजित वाडेकर सर के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। वह ऐसे शख्स थे, जो 90 के दशक में हमारा सर्वश्रेष्ठ निकलवाना जानते थे। हम हमेशा उनकी सलाह और मार्गदर्शन के आभारी रहेंगे। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार को शक्ति मिलने की प्रार्थना करता हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले।)

 


(भारी दिल से हम अजित वाडेकर को अलविदा कहते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अब नहीं रहे। क्रिकेटर, कोच, मैनेजर और चयनकर्ताओं के चेयरमैन- अजित वाडेकर ने कई तरीकों से भारतीय क्रिकेट की सेवा की।)
 


(यह खबर जानकर बहुत दुखी हूं कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अजित वाडेकर नहीं रहे। उन्होंने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले, सर आपकी कमी हमेशा खलेगी।)
 


(भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर के निधन की जानकारी पाकर काफी हैरान हूं। हमने महान क्रिकेट खिलाड़ी खोया, विदेशी जमीन पर जीत दिलाने वाले पहले कप्तान, आक्रामक बल्लेबाज और ऑलराउंडर। मैं उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।)
 


(बहुत दुख भरी खबर- अजित वाडेकर हम सभी को छोड़कर चले गए। एकमात्र भारतीय कप्तान, जिन्होंने लगातार तीन सीरीज जीती। दो विदेश और एक घर में। वह हमारे अच्छे साथी थे। हमारे विवाद होते थे विचारों के, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे की इज्जत करते थे क्योंकि वह शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ नजदीकी स्थान पर कैच पकड़ने में भी माहिर थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को खिलाड़ी, चयनकर्ता, कोच कई रूपों में अपनी सेवाएं दी। आपकी आत्मा को शांति मिले जीतू।)
 


(पूर्व कप्तान अजित वाडेकर सर के गुजरने से काफी दुखी हूं। उन्होंने हमे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ यादगार जीत दिलाई हैं। उनके परिवार को चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।)
 


(आइकॉनिक भारतीय क्रिकेटर अजित वाडेकर जी के निधन पर गहरा दुख है। उनके परिवार और नजदीकी लोगों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।)
 


(यह दुखद खबर है। महान अजित वाडेकर नहीं रहे। 1971 विश्व कप की जीत से कम नहीं। शायद ज्यादा ही रही। आपकी कमी खलेगी कप्तान।)

बता दें कि अजित वाडेकर पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर के पहले रणजी और टेस्ट कप्तान भी थे। मिड-डे के हवाले से गावस्कर ने कहा था, 'मैंने कभी वाडेकर को गुस्से या फिर अभद्र शब्द कहते नहीं सुना। मैंने कभी उन्हें अपना आपा खोते नहीं देखा। मुझे नहीं पता कि एमएस धोनी ने उनसे कितना सीखा, लेकिन मुझे लगता है कि असली 'कैप्टन कूल' अजित वाडेकर ही थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed