फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reports: Women's Premier League set to be played from March 4 to 24; IPL 2023 final on May 28

REPORT: महिला आईपीएल की चार मार्च से हो सकती है शुरुआत, 24 को खिताबी मुकाबला, 28 मई को पुरुषों के IPL का फाइनल

Wed, 25 Jan 2023 08:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 25 Jan 2023 08:55 PM IST
सार

बीसीसीआई ने महिला आईपीएल के लिए सैलरी कैप को तय कर दिया है। यह 12 करोड़ रुपये होगा। इसमें अगले चार वर्षों तक हर साल 1.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। पाचवें साल यह राशि 18 करोड़ रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
Reports: Women's Premier League set to be played from March 4 to 24; IPL 2023 final on May 28
महिला आईपीएल और पुरषों के आईपीएल के बीच कुछ दिनों का गैप रखा जाएगा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महिला आईपीएल के पहले सीजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जोर-शोर से जुटा हुआ है। बुधवार को महिला आईपीएल की पांच फ्रेंचाइजी तय हुई हैं। हालांकि, टीमों का नामकरण अभी नहीं हुआ है। वहीं, अब तक तारीखों को लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आईपीएल की शुरुआत महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद हो सकती है। महिला आईपीएल को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) नाम दिया गया है। वहीं, इसके बाद पुरुषों का आईपीएल खेला जाएगा। 
विज्ञापन

Reports: Women's Premier League set to be played from March 4 to 24; IPL 2023 final on May 28
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WPL की शुरुआत चार मार्च से हो सकती है, जबकि 24 मार्च को फाइनल खेला जा सकता है। वहीं, पुरुषों के आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च या फिर एक अप्रैल से हो सकती है। पिछले सीजन दो टीमों के बढ़ने की वजह से आईपीएल विंडो में बढ़ोतरी हुई है। अब कुल 74 मैच खेले जाने हैं। वहीं, WPL में 22 मैच खेले जा सकते हैं। WPL के लिए विंडो को महिला टी20 विश्व कप के बाद के विंडो में निचोड़ा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से होने जा रही है और यह टूर्नामेंट 26 फरवरी तक चलेगा। महिला टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। महिला आईपीएल के लिए कुछ मैदानों को ही तैयार किया जा सकता है, जिन पर बाद में पुरुषों के आईपीएल मैच भी खेले जा सकते हैं। पुरुषों के आईपीएल शुरू होने से लगभग एक हफ्ते पहले WPL को समाप्त किया जा सकता है, ताकि उन मैदानों को ताजा किया जा सके।
विज्ञापन

Reports: Women's Premier League set to be played from March 4 to 24; IPL 2023 final on May 28
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
महिला आईपीएल की टीमों का एलान हो गया है। पांच टीमों को खरीदने में 4669.99 करोड़ रुपये की बोली लगी है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी सबसे महंगी बिकी है। अदाणी की मालिकाना हक वाली अदाणी स्पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की है। उन्होंने इसे 1289 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह महिला आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है। 

वहीं, रिलायंस समूह की मालिकाना हक वाली इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी को 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा है। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को 901 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को 810 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी 757 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

MI vs RCB, IPL 2021 Match 1: Rohit vs Virat, Slow starters vs Bad  finishers, Balance line-up vs top heavy side

आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने बुधवार की नीलामी के बाद कहा कि टूर्नामेंट के लिए कार्यक्रम और कार्यक्रम के साथ-साथ कितने मैदानों का उपयोग किया जाएगा, इस पर निर्णय कुछ दिनों में लिया जाएगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि खिलाड़ियों की नीलामी संभवत: फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। धूमल ने कहा- पहले सीजन के मैच के मैदानों के संबंध में हम अभी भी बातचीत कर रहे हैं। WPL कई शहरों में या सिर्फ एक शहर में होगा, इस पर विचार किया जाना है। साथ ही हमें इसमें शामिल तार्किक चुनौतियों को देखना होगा।

कितनी होगी सैलरी कैप?
बीसीसीआई ने महिला आईपीएल के लिए सैलरी कैप को तय कर दिया है। यह 12 करोड़ रुपये होगा। इसमें अगले चार वर्षों तक हर साल 1.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। पाचवें साल यह राशि 18 करोड़ रुपये हो जाएगी। पुरुष आईपीएल की जब शुरुआत हुई थी तब आइकन खिलाड़ी चुने गए थे। महिला आईपीएल में ऐसा कुछ भी नहीं होगा। शुरुआती तीन सालों में पांच-पांच टीमें खेलेंगी। उसके बाद दो साल छह टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed