फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reports: Rahul Dravid refused to be head coach of the Test team, vvs laxman is not in priority t20 wc 2024

Reports: टेस्ट टीम के हेड कोच बनने से राहुल द्रविड़ का इनकार! रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा, जानें

Wed, 15 May 2024 12:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 May 2024 12:42 PM IST
सार

वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर और जस्टिन लैंगर जैसे क्रिकेटर इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। अगर लक्ष्मण आवेदन करते हैं तो वह सबसे बड़े दावेदार होंगे। 49 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीते तीन वर्षों से एनसीए की कमान संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
Reports: Rahul Dravid refused to be head coach of the Test team, vvs laxman is not in priority t20 wc 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद उनका कार्यकाल आगामी विश्व कप तक बढ़ाया गया था। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद पर आवेदन मंगाए। इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि द्रविड़ को टेस्ट टीम के कोच बने रहने की सलाह दी गई थी। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

Reports: Rahul Dravid refused to be head coach of the Test team, vvs laxman is not in priority t20 wc 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
द्रविड़ ने किया टेस्ट टीम के कोच बने रहने से इनकार
दरअसल, एक मशहूर खेल पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों ने राहुल द्रविड़ से टेस्ट टीम के कोच पद पर बने रहने की गुजारिश की थी। हालांकि, दिग्गज ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल को बढ़ाने के लिए सहमति नहीं जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Reports: Rahul Dravid refused to be head coach of the Test team, vvs laxman is not in priority t20 wc 2024
जय शाह - फोटो : twitter
तीनों प्रारूपों में होगा एक कोच
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। मुख्य कोच पद पर बने रहने के लिए उन्हें भी आवेदन करना होगा। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 27 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

Reports: Rahul Dravid refused to be head coach of the Test team, vvs laxman is not in priority t20 wc 2024
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
भारतीय टीम से जुड़े रह चुके हैं लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर और जस्टिन लैंगर जैसे क्रिकेटर इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। अगर लक्ष्मण आवेदन करते हैं तो वह सबसे बड़े दावेदार होंगे। 49 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीते तीन वर्षों से एनसीए की कमान संभाल रहे हैं। भारत ए और अंडर-19 टीम भी उन्हीं की निगरानी से गुजरती हैं। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वह भारतीय टीम के कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम हांगझोऊ एशियाई खेलों में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आयरलैंड दौरे पर भी वह कोच थे। हालांकि, इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लक्ष्मण स्थायी मुख्य कोच के पद के लिए शीर्ष उम्मीदवार नहीं हैं।

Reports: Rahul Dravid refused to be head coach of the Test team, vvs laxman is not in priority t20 wc 2024
स्टीफन फ्लेमिंग - फोटो : IPL/BCCI
बीसीसीआई चाहता है- फ्लेमिंग बनें कोच
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई चाहता है कि न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के मुख्य कोच बनें। यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्लेमिंग इस पद के लिए आवेदन करते हैं या नहीं क्योंकि इसके लिए उन्हें एक साल में 10 महीने तक टीम के साथ रहना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लेमिंग जो 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे हैं, उन्हें द्रविड़ की जगह लेने के लिए एक सही उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय टीम में आगे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और फ्लेमिंग के पास स्थिति को संभालने का अनुभव है। सीएसके में उनका प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड भी उनके पक्ष में काम करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed