{"_id":"c1ffe16e-7067-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"replacing-ross-taylor-with-mccullum-could-cause-crisis-in-kiwi-squad-claims-richard-hadlee","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर के ब्रेक का फैसला गलत: रिचर्ड हेडली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेलर के ब्रेक का फैसला गलत: रिचर्ड हेडली
वेलिंगटन/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली ने कहा है कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोस टेलर को विश्राम लेने के बजाय खेलना जारी रखना चाहिए था। श्रीलंकाई दौरे पर न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज में 1-1 से ड्रॉ के बाद टेलर को कप्तानी से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
कप्तानी से हटाए जाने के बाद टेलर ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से विश्राम लेने की बात कहकर टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। हेडली ने कहा, ‘टेलर को इस स्थिति का सामना करना चाहिए था और टीम में अपना खेल जारी रखना चाहिए था। मुझे टेलर के विश्राम लेने के निर्णय पर हैरानी के साथ काफी दुख भी हुआ। यदि आप घोड़े से गिरते हैं तो आपको उस पर दोबारा बैठने का प्रयास करना चाहिए। मेरा मानना है कि उनका निर्णय सही नहीं था।’
विज्ञापन