{"_id":"644543dd830fa878ec02e999","slug":"rcb-vs-rr-match-report-and-analysis-with-highlights-as-maxwell-faf-du-plessis-and-harshal-stars-in-rcb-victory-2023-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs RR: बैंगलोर ने राजस्थान को सात रन से हराया, मैक्सवेल-डुप्लेसिस के बाद हर्षल पटेल ने किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs RR: बैंगलोर ने राजस्थान को सात रन से हराया, मैक्सवेल-डुप्लेसिस के बाद हर्षल पटेल ने किया कमाल
Sun, 23 Apr 2023 08:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 23 Apr 2023 08:12 PM IST
सार
विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। राजस्थान को सात रन से हराकर आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हरा दिया है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 189 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम छह विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई और मैच हार गई। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 77 रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए। वहीं, फाफ डुप्लेसिस ने 62 रन की पारी खेली। राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
राजस्थान के लिए देवदत्त पडीक्कल ने 52 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 47 और धुव जुरेल ने 34 रन की पारी खेली, लेकिन ये पारियां राजस्थान को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थीं। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने तीन विकेट झटके।

🔙 to 🔙 victories for @RCBTweets 😎
विज्ञापन विज्ञापन
Impact Player @HarshalPatel23 gets the job done for his side as #RCB complete a 7-run win over #RR 🙌🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/lHmH28JwFm#TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/tBfj4otND4— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2023
खराब शुरुआत से उबरी आरसीबी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शाहबाज अहमद को भी दो रन के स्कोर पर आउट किया। 12 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद आरसीबी की टीम मुश्किल में थी, लेकिन इसके बाद फाफ डुप्लेसिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तेज गति से रन बनाए और पांच ओवर के अंदर आरसीबी का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया। पावरप्ले में इस टीम ने 62 रन बनाए।
मैक्सवेल और प्लेसिस के बीच शतकीय साझेदारी
बीच के ओवरों में भी मैक्सवेल और डुप्लेसिस की जोड़ी कमाल करती रही और आरसीबी की टीम तेजी से रन बनाती रही। इस बीच मैक्सवेल ने 27 गेंद और डुप्लेसिस ने 31 गेंद में अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों ने तीसेर विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। डुप्लेसिस आरसीबी की पारी के 14वें ओवर में रन आउट हुए। उन्होंने 39 गेंद में 62 रन बनाए। अगले ही ओवर में मैक्सवेल भी अश्विन का शिकार बने। मैक्सवेल ने 44 गेंद में 77 रन बनाए।
मैक्सवेल आउट होने से पहले आरसीबी का स्कोर 15 ओवर में 156 रन तक ले जा चुके थे। ऐसे में आरसीबी का 200 रन के पार जाना तय था, लेकिन अंत के ओवरों में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने कंजूसी से रन दिए और फील्डिंग के दौरान रन आउट के मौके भुनाए। मैक्सवेल और डुप्लेसिस के अलावा आरसीबी के लिए सिर्फ दिनेश कार्तिक ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। कार्तिक ने 13 गेंद में 16 रन बनाए।

दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए आरसीबी के आठ बल्लेबाज
इस मैच में आरसीबी के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, और वियकुमरा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। वहीं, शाहबाज अहमद दो रन, महिपाल लोमरोर आठ रन, हसरंगा छह रन, डेविड विली चार रन और मोहम्मद सिराज ने एक रन का योगदान दिया।
राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और युजवेन्द्र चहल को एक-एक विकेट मिला। जेसन होल्डर किफायती रहे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। आरसीबी के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

राजस्थान की खराब शुरुआत
190 रन के स्कोर का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के स्टार बल्लेबाज पारी की चौथी गेंद पर ही खाता खोले बिना सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद जायसवाल ने पडीक्कल के साथ मिलकर पारी को संभाला। पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट खोकर 47 रन बनाए। पावरप्ले के बाद भी ये दोनों लगे रहे और 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 92 रन पहुंच गया। इसके बाद देवदत्त पडीक्कल ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद ही वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डेविड विली को अपना विकेट दे बैठे। पडीक्कल ने 34 गेंद में 52 रन बनाए।
पडीक्कल के आउट होने के बाद राजस्थान की रन गति धीमी हो गई। इसी वजह से जायसवाल भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हर्षल पटेल को अपना विकेट दे बैठे। उन्होंने 37 गेंद में 47 रन बनाए। अब राजस्थान को जीत दिलाने की जिम्मेदारी संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर की जोड़ी पर थी। हालांकि, सैमसन 15 गेंद में 22 रन बनाकर हर्षल पटेल का दूसरा शिकार बने। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने बड़े शॉट खेलकर राजस्थान की उम्मीदों को कायम रखा, लेकिन हेटमेयर लय में नहीं थे और नौ गेंद में तीन रन बनाकर रन आउट हो गए।
हेटमायर के आउट होने के बाद राजस्थान की टीम मुश्किल लग रही थी। हालांकि, अश्विन और ध्रुव जुरेल ने राजस्थान को मैच में बनाए रखा। हेटमेयर 18वें ओवर में आउट हुए थे। जुरेल और अश्विन ने सिराज के 19वें ओवर में 13 रन बटोर लिए। अब आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे और अश्विन ने तीन गेंदों में 10 रन बना दिए, लेकिन चौथी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बसित इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए और राजस्थान की टीम सात रन से हार गई। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज और डेविड विली को एक-एक विकेट मिला।