राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी राहुल तेवतिया खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि उन्हें रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली से खास तोहफा मिला है। विराट के हाथों गिफ्ट पाकर तेवतिया इतने खुश हुए कि उन्होंने अपनी व्हाट्सऐप डीपी ही बदल डाली।
IPL 2020: खुशी से झूम उठे राहुल तेवतिया, विराट कोहली से मिला खास तोहफा
Rahul's new WhatsApp DP. 👌 #RCBvRR #HallaBol #Dream11IPL
A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) on
आईपीएल के इस सीजन में तेवतिया ने अपनी शानदार बल्लेबाजी व तूफानी पारी से सबको काफी प्रभावित किया है। विराट की आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 12 गेंद पर नॉटआउट 24 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए।
बता दें कि विराट कोहली युवा टैलेंट को सराहते हैं। इसकी एक झटका आईपीएल के 15वें मैच में देखने को मिली। मैच आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच था। इस मैच बैंगलोर ने राजस्थान को आठ विकेट से हराया था।