{"_id":"664832b30dabfce4f809a71c","slug":"rcb-vs-csk-ipl-2024-68th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2024-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs CSK Playing 11 : प्लेऑफ के लिए आखिरी जोर लगाएंगी सीएसके और आरसीबी, मैक्सवेल की हो सकती है वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs CSK Playing 11 : प्लेऑफ के लिए आखिरी जोर लगाएंगी सीएसके और आरसीबी, मैक्सवेल की हो सकती है वापसी
Sat, 18 May 2024 10:18 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 18 May 2024 10:18 AM IST
सार
Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Playing 11 Prediction : सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश में धुलने के कारण अब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बाद सनराइजर्स प्लेऑफ में पहुंच गई थी। अब सिर्फ एक स्थान के लिए रस्साकशी है और दो टीमें सीएसके तथा आरसीबी दौड़ में हैं।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार पांच जीत दर्ज कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल प्लेऑफ में चौथी टीम के निर्धारण के लिए शनिवार को यहां करो या मरो के मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सामने होंगी लेकिन इस मैच पर मौसम की गाज गिरने की आशंका भी है। दोनों टीमों के लिए नॉकआउट में पहुंचने का यह आखिरी अवसर होगा और दोनों ही टीमें इसके लिए पूरा जोर लगाएंगी।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम सीएसके
- फोटो : IPL/BCCI
एक स्थान के लिए आरसीबी-सीएसके के बीच मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश में धुलने के कारण अब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बाद सनराइजर्स प्लेऑफ में पहुंच गई थी। अब सिर्फ एक स्थान के लिए रस्साकशी है और दो टीमें सीएसके तथा आरसीबी दौड़ में हैं। बेहतर रनरेट और अधिक अंक ( 13 अंक और 0.528 रनरेट ) होने से चेन्नई का दावा मजबूत है। इस मैदान पर वह आठ मैचों में आरसीबी से एक ही बार हारी है। वहीं आरसीबी के 12 अंक है और उसका नेट रनरेट 0.387 है।

आरसीबी
- फोटो : IPL
आरसीबी ने की है दमदार वापसी
आरसीबी इस समय शानदार फॉर्म में है। छह मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने के बाद उसने लगातार पांच जीत दर्ज की है। ऑरेंज कैपधारी विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं और पिछले पांच में से तीन मैचों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसी से अच्छी पारी की उम्मीद होगी जो पिछले दो मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। मध्यक्रम में रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन अच्छा खेल रहे हैं । महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक भी बल्लेबाजों की ऐशगाह चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का फायदा उठाना चाहेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
जैक्स की जगह मैक्सवेल की हो सकती है वापसी
आरसीबी को इस मैच में इंग्लैंड के विल जैक्स की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी जो राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। सीएसके के खिलाफ इस बड़े मुकाबले के लिए आरसीबी की टीम में ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है जो इस सीजन आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दूसरी ओर, चेन्नई को भी ऑलराउंडर मोइन अली की कमी खलेगी जो इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मोइन की जगह रिचर्ड ग्लीसन को मौका मिल सकता है।

ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के सामने होगी ऋतुराज की चुनौती
चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद है। सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने भी उपयोगी पारियां खेली है। पिछली चार पारियों में नाकाम रहे शिवम दुबे से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम को मुस्ताफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना और दीपक चाहर की कमी खल रही है। महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी चेन्नई के लिए प्रेरणास्रोत है लेकिन देखना होगा कि वह चोट के बीच कितना योगदान दे पाते हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, करन शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, सिमरजीत सिंह, महेश तीक्ष्णा।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 68वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है सीएसके और आरसीबी के बीच 68वां मुकाबला?
सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला 18 मई यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा सीएसके और आरसीबी के बीच 68वां मैच?
सीएसके और आरसीबी के बीच लीग का 68वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा सीएसके और आरसीबी के बीच मैच?
सीएसके और आरसीबी के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।