फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB skipper Rajat Patidar fined Rs 12 lakh for team slow over-rate vs Mumbai Indians IPL 2025

IPL 2025: नियमों में ढिलाई का फायदा उठा रहे कप्तान? अब आरसीबी के रजत पाटीदार पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 08 Apr 2025 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Apr 2025 11:34 AM IST
सार

छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही बेंगलुरु की टीम 10 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सत्र के अपने पांचवें मैच में घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

विज्ञापन
RCB skipper Rajat Patidar fined Rs 12 lakh for team slow over-rate vs Mumbai Indians IPL 2025
रजत पाटीदार - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी ने एमआई को 12 रन से हराया और पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली। इसकी बदौलत उनकी टीम ने पांच विकेट पर 221 रन बनाए। इसके बाद एमआई को नौ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

आईपीएल ने क्या कहा?
आईपीएल ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।' छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर चल रही बेंगलुरु की टीम 10 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सत्र के अपने पांचवें मैच में घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

MI vs RCB: 'लोग ये नहीं जानते कि..', रिटायर्ड आउट वाले फैसले पर हार्दिक ने तोड़ी चुप्पी, रोहित को लेकर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कप्तानों पर लगा जुर्माना
यह इस साल अब तक खेले गए 20 मैचों में चौथी बार है जब किसी टीम के कप्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है। बीसीसीआई ने सत्र शुरू होने से पहले नियमों में ढिलाई दी थी। कप्तानों को बैन करने के प्रावधान को हटा दिया गया था। उसके बाद धीमी ओवर गति के लिए इसी सत्र की शुरुआत में मुंबई के कप्तान हार्दिक पर, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग पर और अब रजत पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन

पिछले सत्र में हार्दिक ने की थी गलती
हार्दिक को पिछले सत्र में टीम के आखिरी मैच के दौरान धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित किया गया था। इस वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने अब निलंबन के नियम को हटा दिया है और सिर्फ जुर्माने से काम चलाया जाएगा। इस सत्र की शुरुआत से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कप्तानों के साथ मीटिंग की थी और प्रतिबंध के नियम को हटाने का फैसला लिया था। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि धीमी ओवर गति के लिए कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंध केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।

MI vs RCB VIDEO: हार्दिक-रोहित के सामने विराट कोहली ने इस तरह मनाया जीत का जश्न, पढ़ें आखिरी तीन ओवर का रोमांच

कप्तानों को मिलेंगे डिमेरिट अंक
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान को डिमेरिट अंकों के साथ दंडित किया जाएगा, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेवल 1 के अपराध पर डिमेरिट अंकों के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी, जिसकी गणना अगले तीन वर्षों के लिए की जाएगी। लेवल 2 का अपराध अगर वास्तव में गंभीर माना जाता है तो चार डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। इसमें आगे कहा गया है कि, प्रत्येक 4 डिमेरिट पॉइंट के लिए मैच रेफरी 100 प्रतिशत जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट अंक के रूप में जुर्माना लगा सकता है। इन डिमेरिट पॉइंट के कारण भविष्य में मैच पर प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच पर प्रतिबंध (तुरंत) नहीं लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed