फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB New Captain Faf du Plessis will be the new captain of Royal Challengers Bangalore replacing Virat Kohli RCB announced

RCB New Captain: विराट कोहली के बाद डुप्लेसिस को मिली आरसीबी की कमान, जानें अब तक के सभी कप्तानों के रिकॉर्ड

Sat, 12 Mar 2022 05:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Mar 2022 05:30 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आखिरकार अपने नए कप्तान के नाम का एलान कर दिया। आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को टीम का नया कप्तान बनाया है। वे विराट कोहली की जगह लेंगे।

विज्ञापन
RCB New Captain Faf du Plessis will be the new captain of Royal Challengers Bangalore replacing Virat Kohli RCB announced
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आखिरकार अपने नए कप्तान के नाम का एलान कर दिया। आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को टीम का नया कप्तान बनाया है। वे विराट कोहली की जगह लेंगे। कोहली ने पिछले साल आईपीएल के दूसरे फेज से ठीक पहले यह कहा था कि वे अगले सीजन से आईपीएल में कप्तानी नहीं करेंगे। डुप्लेसिस आरसीबी के सातवें कप्तान होंगे।
विज्ञापन


डुप्लेसिस से पहले राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली और शेन वॉटसन ने टीम की कप्तानी की है। डुप्लेसिस आरसीबी के पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान होंगे। वे इससे पहले लंबे समय तक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के सदस्य रहे हैं। चेन्नई की टीम चार खिताब जीत चुकी है। अब देखना है कि डुप्लेसिस के रहते हुए आरसीबी की टीम पहली बार खिताब जीत पाती है या नहीं।
विज्ञापन


कप्तान बनने पर डुप्लेसिस ने क्या कहा?
फाफ डुप्लेसिस ने कहा- मुझे कप्तान बनाने के लिए आपका शुक्रिया। मैंने बहुत सारे आईपीएल मैच खेले हैं। किसी भी विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा करना मुश्किल होता है। आरसीबी ने मुझे इसके काबिल समझा उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। दूसरी ओर, फाफ डुप्लेलिस को कप्तान बनाए जाने पर विराट कोहली ने कहा, "मैं उनकी कप्तानी में खेलने को लेकर उत्सुक हूं। उनके साथ बेहतर साझेदारी के लिए तैयार हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीबी के सभी कप्तानों के रिकॉर्ड
कप्तान मैच जीत हार टाई नतीजा नहीं जीत फीसदी
राहुल द्रविड़ 14 4 10 0 0 28.57
केविन पीटरसन 6 2 4 0 0 33.33
अनिल कुंबले 35 19 16 0 0 54.28
डेनियल विटोरी 28 15 13 0 0 53.57
विराट कोहली 140 64 69 3 4 48.16
शेन वॉटसन 3 1 2 0 0 33.33
 

चेन्नई और पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेल चुके हैं डुप्लेसिस
डुप्लेसिस के आईपीएल के करियर को देखें तो वे 2012 से 2015 तक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के सदस्य थे। इसके बाद 2016 और 2017 में वे राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की टीम की ओर से खेले थे। चेन्नई ने 2018 में फिर से उन्हें खरीद लिया था। उनके रहते हुए चेन्नई की टीम 2018 और 2021 में चैंपियन बनी थी। डुप्लेसिस ने अब तक आईपीएल मैचों में कप्तानी नहीं की है। वे पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।
 
फाफ ने आईपीएल के 100 मैचों में 34.94 की औसत से 2935 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 96 रन रहा है। उन्होंने 22 अर्धशतक जड़े हैं। डुप्लेसिस का स्ट्राइक रेट आईपीएल 131.09 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed