{"_id":"6257e1fb1c6b8829ea1c9ce7","slug":"rcb-fan-wrote-in-a-poster-to-remain-unmarried-till-rcb-wins-its-first-title-read-amit-mishra-reaction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: बैंगलोर की महिला फैन की जिद- 'जब तक टीम चैंपियन नहीं बनती शादी नहीं करूंगी', चिंतित हुए अमित मिश्रा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: बैंगलोर की महिला फैन की जिद- 'जब तक टीम चैंपियन नहीं बनती शादी नहीं करूंगी', चिंतित हुए अमित मिश्रा
Thu, 14 Apr 2022 02:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:27 PM IST
सार
बैंगलोर की एक फैन खास पोस्टर लेकर मैदान में पहुंची थी, जिसमें लिखा था कि जब तक आरसीबी आईपीएल का खिताब नहीं जीत लेती है, तब तक वह शादी नहीं करेगी।
विज्ञापन
आरसीबी की महिला फैन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अच्छी शुरुआत की है और पांच में से तीन मैच जीत चुकी है। इसके साथ ही यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। इस सीजन सिर्फ गुजरात और राजस्थान ही दो ऐसी टीमें हैं, जो आरसीबी से कम मैच हारी हैं। हालांकि, आरसीबी की टीम पिछले 14 सीजन में अब तक कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इसके बावजूद आरसीबी के फैंस हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचते हैं और चेन्नई, मुंबई के बाद यह तीसरी सबसे लोकप्रिय आईपीएल टीम है।
भारतीय फैंस अक्सर अपनी टीम को विजेता बनाने के लिए तरह-तरह के टोटके और प्रयास करते हैं। अब आरसीबी की एक फैन ने अपनी टीम को चैंपियन बनता देखने के लिए अनूठी प्रतिज्ञा कर ली है। इस लड़की ने तय किया है कि जब तक आरसीबी की टीम आईपीएल चैंपियन नहीं बन जाती तब तक वह शादी नहीं करेगी। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने इस पर चिंता जताई है।

चेन्नई के खिलाफ मैच में स्टेडियम पहुंची आरसीबी फैन
आरसीबी की यह महिला फैन चेन्नई के खिलाफ मैच में स्टेडियम में खास पोस्टर लेकर पहुंची थी। इस पोस्टर में लिखा था, जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत जाती तब तक शादी नहीं करूंगी। कैमरामैन की नजर इस लड़की पर गई। इसके बाद यह पोस्टर और पोस्टर लेकर खड़ी चर्चा का विषय बन गए। कुछ लोगों ने आरसीबी का मजाक बनाया तो कुछ लोगों ने इस टीम के फैंस की तारीफ की।
अमित मिश्रा ने माता-पिता को लेकर जताई चिंता
भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी इस लड़की को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा "उनके माता-पिता को लेकर वाकई में चिंतित हूं।" अमित मिश्रा को इस साल मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा है। वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं।
तीन बार फाइनल में हार चुकी है आरसीबी
आरसीबी की टीम तीन बार फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने से चूकी है। साल 2009, 2011 और 2016 में यह टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन हर बार खिताबी भिडंत में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सबसे पहले 2009 में डेक्कन चार्जस ने बैंगलोर को हराया था। इसके बाद 2011 में चेन्नई और 2016 में हैदराबाद ने बैंगलोर को हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।