फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB All rounder Harshal Patel after Mohammed Siraj becomes second bowler in IPL history to bowl two maidens in a match

IPL 2022: हर्षल पटेल ने केकेआर के खिलाफ बनाया कीर्तिमान, सिराज के बाद यह कमाल करने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बने

Thu, 31 Mar 2022 02:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 31 Mar 2022 02:51 PM IST
सार

आरसीबी के ऑलराउंडर और पिछले सीजन के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। हर्षल आईपीएल इतिहास में एक मैच में दो मेडेन ओवर डालने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले उनकी ही टीम के साथी मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले यह कमाल किया था।

विज्ञापन
RCB All rounder Harshal Patel after Mohammed Siraj becomes second bowler in IPL history to bowl two maidens in a match
हर्षल पटेल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी ने बेहद करीबी मुकाबले में नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज कर आईपीएल 2022 में अपना खाता खोला।

विज्ञापन


मैच के दौरान आरसीबी के ऑलराउंडर और पिछले सीजन के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। हर्षल आईपीएल इतिहास में एक मैच में दो मेडेन ओवर डालने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले उनकी ही टीम के साथी मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले यह कमाल किया था। दिलचस्प यह है कि सिराज ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2020 में यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन


31 वर्षीय पटेल ने अपने चार ओवरों में महज 11 रन दिए और दो विकेट भी निकाले। उन्होंने लगातार दो मेडेन ओवर फेंके और दोनों में ही विकेट लिए। हर्षल को 12वें ओवर में पहली बार गेंद मिली और उन्होंने इस ओवर की चौथे गेंद पर सैम बिलिंग्स को विराट के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ओवर की पांचवीं गेंद पर खतरनाक आंद्रे रसेल को कार्तिक के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया और दूसरी सफलता हासिल की। हर्षल ने अपने कोटे के चार ओवर में कुल 19 डॉट गेंदें डालीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed