फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja will play in Ranji Trophy match against Delhi, joined in list after Pant-Gill and Yashasvi

Jadeja-Ranji Trophy: दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच में खेलेंगे जडेजा, पंत-गिल और यशस्वी के बाद लिस्ट में जुड़े

Sun, 19 Jan 2025 01:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jan 2025 01:20 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद खिलाड़ी के फिट होने पर घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja will play in Ranji Trophy match against Delhi, joined in list after Pant-Gill and Yashasvi
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रविवार को राजकोट में सौराष्ट्र की टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और उनका दिल्ली के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलना तय है। जडेजा आखिरी बार सौराष्ट्र के लिए जनवरी 2023 में खेले थे।
विज्ञापन

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने की पुष्टि
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद खिलाड़ी के फिट होने पर घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह ने रविवार को बताया, 'जडेजा आज अभ्यास करने के लिए आए हैं। वह अगला मैच खेलेंगे।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने के लिए जूझने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की अगली रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की। ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल भी अपनी अपनी टीमों की तरफ से रणजी मैच में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली-राहुल ने नाम वापस लिया
जहां पंत सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली की अंतिम एकादश का हिस्सा होंगे, वहीं विराट कोहली चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। जडेजा को शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया। उन्होंने पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सौराष्ट्र का रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र में अभी तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने पांच मैच में केवल एक जीत हासिल की है जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। अन्य दो मैच ड्रॉ रहे। सौराष्ट्र के अभी तक केवल 11 अंक हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में खेलना किया अनिवार्य
बीसीसीआई ने गुरुवार को टीम इंडिया के लिए नई नीतियां जारी कीं। इसकी वजह से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन और केंद्रीय अनुबंध के लिए पात्र बने रहने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना अनिवार्य हो गया। केवल कुछ खास परिस्थितियों में ही खिलाड़ी को इससे छूट दी जाएगी। नई नीति में कहा गया है- राष्ट्रीय टीम और केंद्रीय अनुबंध में चयन के लिए घरेलू टूर्नामेंट्स में भागीदारी अनिवार्य है। इससे खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट से जुड़े रहने, प्रतिभाओं को खोजने में और मैच फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही बोर्ड घरेलू संरचना को मजबूत कर सकेगा।

नीतियों का पालन नहीं करने पर गंभीर परिणाम
इन नीतियों का पालन नहीं करने पर खिलाड़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इनमें केंद्रीय अनुबंधों से उनकी रिटेनर फीस में कटौती और आईपीएल में खेलने पर रोक शामिल है। टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद से भारतीय टीम के औसत प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने यह सख्त कदम उठाया है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने 10 साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed