हैपी होली: रंग पर्व के अवसर पर जडेजा, लक्ष्मण सहित इन क्रिकेटरों ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज देशभर में रंगो का त्योहार होली पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली के अवसर पर लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। होली प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे से मिलते हैं। होली के पावन पर्व पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामना संदेश दिए। चाहे बॉलीवुड एक्टर हों या फिर क्रिकेटर सभी लोग होली पर्व को बड़ी शिद्दत से मनाते हैं। होले के मौके पर कई क्रिकेटरों ने भी शुभकामना संदेश दिए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से अगर देखा जाए तो इस साल की होली शानदार रही। रंग पर्व के एक दिन पहले भारत ने वनडे सीरीज के तहत इंग्लैंड को हराया। भारत ने होली के अवसर पर देशवासियों को जीत का तोहफा दिया। पुणे में खेल गए तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से मात दी। इस बीच होली के अवसर पर कुछ क्रिकेटरों ने बधाई संदेश दिए हैं।
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने अंदाज में होली की बधाई दी।
होली का गुलाल हो
— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 29, 2021
रंगो की बहार हो
गुंजिया की मिठास हो
सबके दिलों में प्यार हो
ऐसा होली का त्यौहार हो
होली की ढेरों शुभकामनाएँ
Happy Holi ! pic.twitter.com/QsJUgz1bkm
टीम इंडिया के पूर्व कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, होली का त्योहार आपके सबसे लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। सफलता के लिए आशावादी बने रहें। आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
May the auspicious occasion of Holi bring positive energy, hope and the optimism to achieve success. Spread the colours of love and joy on this happy occasion. Wishing all of you a very happy Holi. pic.twitter.com/k3BjBKadwL
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) March 29, 2021
चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को होली मुबारक हो, ईश्वर हम सबको आनंद, शांति और खुशियों के रंग से भर दे। घर में रहें, सुरक्षित रहें।
Happy holi everyone. May the almighty bless our lives with colours of happiness, peace and joy. Stay home and stay safe.🙏
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) March 29, 2021
Love and warm wishes to everyone celebrating Holi today! Wishing everyone a fun, safe and joyous festival of colours. #HappyHoli
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) March 29, 2021
Peace and love to everyone celebrating ☮️❤️ Happy Holi!
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) March 29, 2021