फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja, seen in the costume of a king, shared a photo on social media and wrote – Swabhiman

Ravindra Jadeja: राजा की वेशभूषा में नजर आए रवींद्र जडेजा, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा- स्वाभिमान

Sat, 22 Oct 2022 03:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Oct 2022 03:40 PM IST
सार

जडेजा और बुमराह इसके बाद रिहैबिलिटेशन में गए थे। दोनों बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे। अब ऐसा लग रहा है कि जडेजा पूरी तरह फिट हो चुके हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja, seen in the costume of a king, shared a photo on social media and wrote – Swabhiman
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी हुई है। टीम को 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलना है। यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा पिछले महीने एशिया कप के बाद हुई थी। इस बार वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को दो झटके लगे। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए। जडेजा एशिया कप में ही चोटिल हो गए थे। 
विज्ञापन

 

जडेजा और बुमराह इसके बाद रिहैबिलिटेशन में गए थे। दोनों बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे। अब ऐसा लग रहा है कि जडेजा पूरी तरह फिट हो चुके हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह राजाओं की वेशभूषा में नजर आए। इसके साथ ही जडेजा अपनी मूछों पर ताव भी दे रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@ravindra.jadeja)

विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा इस वेशभूषा में खूब जंच भी रहे हैं और पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। जडेजा को भारत के बेस्ट फील्डर्स में से एक माना जाता है। जडेजा ने इसके कैप्शन में लिखा- स्वाभिमान। इस तस्वीर को साढ़े चार लाख लोग लाइक कर चुके हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@ravindra.jadeja)

विज्ञापन

जडेजा के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 60 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2523 रन बनाए और 242 विकेट लिए, वनडे में 2447 रन बनाए और 189 विकेट लिए और टी20 में 457 रन बनाए और 51 विकेट लिए हैं। इसके अलावा जडेजा ने 210 आईपीएल मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2502 रन बनाए हैं और 132 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed