{"_id":"65c60774d3ea6bafa008752b","slug":"ravindra-jadeja-reacted-on-his-fathers-controversial-statement-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ravindra Jadeja: परिवार में दरार की खबरें पर जडेजा का आया जवाब, कहा- इन बातों को करें नजरअंदाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ravindra Jadeja: परिवार में दरार की खबरें पर जडेजा का आया जवाब, कहा- इन बातों को करें नजरअंदाज
Fri, 09 Feb 2024 08:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 09 Feb 2024 08:42 PM IST
सार
रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध ने बेटे और बहू के साथ संबंधों को लेकर कथित तौर पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्टार क्रिकेटर की शादी के दो-तीन दिन बाद ही विवाद होने लगा था, जिसके बाद उन्होंने पिता का घर छोड़ दिया। इस पर भारतीय खिलाड़ी ने सफाई दी है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा-अनिरुद्ध जडेजा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और उनके पिता के बीच संबंध ठीक नहीं है। इस बात की जानकारी उनके पिता अनिरुद्ध जडेजा ने दी है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से क्रिकेटर के पिता का एक कथित बयान चर्चा में है जिसमें उन्होंने अपने बेटे और बहू रिबावा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर ने भी पिता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गुरुवार को 15 साल पूरे करने वाले जडेजा ने उनके पिता के कथित बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है। उन्होंने पिता के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें बेतुका बताया है। जडेजा के पिता ने अपने बेटे और बहू व बीजेपी विधायक रीबावा के संबंध में बात करते हुए कहा कि दोनों के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं है। वह पिछले पांच सालों से अकेले ही रहते हैं।
भारतीय ऑलराउंडर ने दी सफाई
इसके जवाब में जडेजा ने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने पिता के बयान को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ''मेरे पिता ने इंटरव्यू में जो भी बातें कही है, वह बेतुकी है। उन बातों का कोई अर्थ नहीं है। मैं इन सभी बातों से अस्वीकार करता हूं। उन्होंने जो भी कहा वह एकतरफा बातें है। उन्होंने अपनी बातें, तो रख दी, लेकिन दूसरे पक्ष का कुछ भी सामने नहीं रखा है। यह तमाम बातें बेबुनियाद है। मेरे पिता ने मेरी गॉडमदर की छवि को खराब करने की कोशिश की है। मैं इसकी निंदा करता हूं। मेरे पास भी कहने के लिए काफी कुछ हैं, लेकिन मैं इन बातों का सार्वजनिक नहीं करना चाहता हूं।''
तीसरे टेस्ट में खिलाड़ी की वापसी संभव
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में जडेजा टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। चोट की वजह से उन्हें विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में आराम दिया गया था। जडेजा ने पहले मैच में कुल पांच विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में वह छह रन बनाकर नाबाद रहे थे। हालांकि, भारत इस मुकाबले को 28 रन से हार गया था। इस सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का एलान कर सकती है जिसमें रवींद्र जडेजा वापसी कर सकते हैं।

Let's ignore what's said in scripted interviews 🙏 pic.twitter.com/y3LtW7ZbiC
विज्ञापन विज्ञापन— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) February 9, 2024