फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja displays India retro jumper for World Test Championship final against New Zealand 

WTC Final: नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया! जडेजा ने साझा की तस्वीर

Sat, 29 May 2021 04:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 May 2021 04:28 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए टीम की जर्सी का फोटो शेयर किया है। बता दें कि भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja displays India retro jumper for World Test Championship final against New Zealand 
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी, जिसकी तस्वीर भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। यह जर्सी काफी हद तक 90 के दशक की याद दिलाती है। बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18-22 सून के बीच साउथम्प्टन के रोज बाउल में खेला जाएगा। जडेजा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ' 90 के दौर को याद करते हैं।' भारत ने इंग्लैंड को हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में प्रवेश किया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रॉ या टाई होने दोनों टीमें होंगी विजेता
आईसीसी ने बताया कि अगर यह मैच ड्रॉ या टाई होगा तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। यदि बारिश या किसी अन्य वजह मैच में बाधा खड़ी होती है तो 23 जून को भी मैच का आयोजन होगा।  इसलिए आईसीसी ने 23 जून को फाइनल मैच के रिजर्व डे के तौर पर रखा है। रिजर्व डे पर मैच तभी खेला जाएगा जब नियमित पांच दिनों में भी बर्बाद हुए समय की भरपाई नहीं हो सकेगी। 

दो जून को इंग्लैंज पहुचेंगी भारतीय टीम
बता दें भारतीय टीम दो जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 10 दिन के लिए क्वारंटी रहेगी। इस दौरे में जाने वाले खिलाड़ी अभी मुंबई के होटल में क्वारंटीन हैं। भारत ने इस दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत।

स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed