फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja and Axar Patel fifties put india on driving seat after Rohit Century in Nagpur

IND vs AUS Test: दूसरे दिन रोहित के बाद जडेजा-अक्षर ने बल्ले से किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए मर्फी का पंजा

Fri, 10 Feb 2023 05:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 05:36 PM IST
सार

मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा के शतक के बाद टॉड मर्फी ने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के अर्धशतक के चलते मैच में भारत की पकड़ मजबूत है। 
 

विज्ञापन
Ravindra Jadeja and Axar Patel fifties put india on driving seat after Rohit Century in Nagpur
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन भी टीम इंडिया का दबदबा बना रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 321/7 है। भारत के पास 144 रन की बढ़त है और उसके तीन विकेट बचे हुए हैं। इसके अलावा दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। ऐसे में टीम इंडिया तीसरे दिन भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर मैच में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगी। 
विज्ञापन


मैच में दूसरे दिन क्या हुआ?
77/1 से आगे खेलते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की। रोहित और अश्विन ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इसके बाद अश्विन 23 रन बनाकर मर्फी का दूसरा शिकार बने। तीसरे नंबर पर आए पुजारा ने खराब शॉट पर मर्फी को विकेट दिया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। लंच के बाद पहली गेंद पर कोहली भी लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर मर्फी को विकेट दे गए। उन्होंने 12 रन बनाए और खराब किस्मत के चलते आउट हुए। टेस्ट मैच की पहली पारी में सूर्यकुमार आठ रन बना पाए और लियोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान रोहित ने जडेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। 
विज्ञापन


image

रोहित और जडेजा के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान रोहित ने अपना शतक भी पूरा किया। नई गेंद आने के बाद पैट कमिंस ने उन्हें 120 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद आए श्रीकर भरत भी आठ रन बनाकर मर्फी के पांचवें शिकार बने। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत की पारी दूसरे दिन ही खत्म हो जाएगी, लेकिन जडेजा और अक्षर ने ऐसा नहीं होने दिया। इन दोनों ने अब तक 81 रन की साझेदारी की है। जडेजा 66 और अक्षर 52 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों मैच के तीसरे दिन भारत की बढ़त को 200 रन के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा दोनों की कोशिश शतकीय पारी खेलने की होगी।

image

मैच में पहले दिन क्या हुआ था?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज और शमी ने शानदार शुरुआत की। दो रन के स्कोर पर कंगारू टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद स्मिथ और लाबुशेन ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला और लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पहले सत्र में भारत को दो विकेट मिले और ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन बनाए।
विज्ञापन

Ravindra Jadeja and Axar Patel fifties put india on driving seat after Rohit Century in Nagpur
पांच विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे सत्र में जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को 49 रन के स्कोर पर आउट कर 82 रन की साझेदारी तोड़ी फिर मैट रेनशॉ को अगली ही गेंद में आउट कर दिया। कुछ समय बाद स्टीव स्मिथ भी 37 रन बनाकर जडेजा के शिकार बन गए। 109 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर आ गई। हालांकि, पीटर हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी ने 53 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन अश्विन ने  कैरी को अपने टेस्ट करियर का 450वां शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस को खाता भी नहीं खोलने दिया। चायकाल से पहले जडेजा ने टॉड मर्फी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 174/8 कर दिया।

तीसरे सत्र में जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को 31 रन के स्कोर पर आउट किया और टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। इसके बाद अश्विन ने स्कॉट बोलैंड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर खत्म कर दी। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed