रविचंद्रन अश्विन चुने गए फरवरी के सर्वश्रेष्ठ ICC क्रिकेटर, एक सीरीज में चटकाए थे 32 विकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविचंद्रन अश्विन ने आज आईसीसी के फरवरी माह का 'प्लेयर ऑफ द मंथ (महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)' पुरस्कार जीता। इस अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नामित किया गया था। अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर के आगे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज काइल मेयर्स टिक नहीं पाए।
24 wickets in February 📈
A match-defining hundred vs England 💥
ICC Men's Player of the Month ✅
Congratulations, @ashwinravi99! pic.twitter.com/FXFYyzirzK— ICC (@ICC) March 9, 2021विज्ञापन
अश्विन ने फरवरी माह में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें चेन्नई के दूसरे टेस्ट में गेंद से कमाल करने के साथ उन्होंने दूसरी पारी में 106 रन बनाकर भारत के लिए मैच बनाया था। अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल सात शिकार कर अपने विकेट की संख्या को 400 के पार पहुंचा दिया। माह में बल्ले से कुल 176 रन बनाने के साथ 24 विकेट लेकर उन्होंने यह सम्मान पाया। हालांकि चार मैच की सीरीज खत्म होते-होते उन्होंने अपने विकेट की संख्या 32 कर ली।
रूट और मेयर्स काफी पीछे छूटे
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने भी बल्ले और गेंद से प्रभावित किया था, उन्होंने भारत के खिलाफ फरवरी में खेले गए तीन टेस्ट मैच में कुल 333 रन बनाए और 6 विकेट झटके थे। पिछले महीने भी नामांकन में जगह पाने वाले रूट ने भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के पहले मैच में 218 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद उनका बल्ला पूरी सीरीज में खामोश ही रहा। दूसरे मैच में 6 और 33, तीसरे मैच में 17 और 19 रन बनाए। मार्च में हुए चौथे टेस्ट में उनके बल्ले से महज पांच और 30 रन ही निकल पाए। तीसरे दावेदार वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज मेयर्स थे, जिन्होेने फरवरी में ही बांग्लादेश के खिलाफ पदार्पण करते हुए दूसरी पारी में 210 रन बनाए, जिससे उनकी टीम 395 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।
महिला वर्ग में इंग्लैंड टैमी ब्यूमोंट ने मारा मैदान
इंग्लैंड की इस महिला क्रिकेट के अलावा न्यूजीलैंड की ब्रुक हॉलिडे के साथ नैट स्किवर को भी नामांकित किया गया था। हर महीने दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ियों में विजेताओं का चयन वोटिंग अकादमी करती है जिसमें क्रिकेट जगत के जाने माने सदस्यों को जगह मिली है। इसमे वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व खिलाड़ी, प्रसारणकर्ता और आईसीसी हॉल आफ फेम के कुछ सदस्य शामिल हैं वोटिंग अकादमी में भारत से पूर्व दिग्गज क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण और अनुभवी खेल पत्रकार मोना पार्थसारथी को जगह मिली है।
Three ODIs in February. 231 runs. 231 average 🤯
— ICC (@ICC) March 9, 2021
She's the new number 1️⃣ women's ODI batter and now @Tammy_Beaumont has another individual accolade to her name 🌟
Congratulations, Tammy! 👏 pic.twitter.com/770bgYCr7v