फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin Take On Deepti Sharma Mankading Run-Out says English Players always play victim card

Mankading: मांकडिंग को लेकर अंग्रेजों पर फिर बरसे अश्विन, कहा- इंग्लिश प्लेयर्स हमेशा विक्टिम कार्ड खेलते हैं

Sun, 02 Oct 2022 07:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Oct 2022 07:45 PM IST
सार

फैन्स और क्रिकेट पंडित अभी भी इस पर बहस कर रहे हैं कि क्या मांकडिंग करना खेल भावना के अधीन है या नहीं। इस पर भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अंग्रेजों पर बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Take On Deepti Sharma Mankading Run-Out says English Players always play victim card
अश्विन ने जोस बटलर को मांकडिंग पर रन आउट किया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा द्वारा इंग्लैंड की चार्लोट डीन को रनआउट (मांकडिंग) करने का मामला अभी तक ठंडा नहीं पड़ा है। इसके लेकर अभी भी क्रिकेटरों की बीच बहस जारी है। पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में आखिरी विकेट के रूप में नॉनस्ट्राइकर एंड पर चार्लोट को रनआउट किया था। चार्लोट को आउट करने के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

फैन्स और क्रिकेट पंडित अभी भी इस पर बहस कर रहे हैं कि क्या मांकडिंग करना खेल भावना के अधीन है या नहीं। इस पर भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन ही वह खिलाड़ी थे, जिसकी वजह से मांकडिंग शब्द पहली बार चर्चाओं में आया। उन्होंने 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जोस बटलर को भी इसी अंदाज में रन आउट किया था। शनिवार को पूरी घटना के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा कि वह इस घटना को गेंदबाजी क्रांति के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin Take On Deepti Sharma Mankading Run-Out says English Players always play victim card
दीप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने इस विषय के बारे में बात करते हुए कहा- शुरुआत में पूरी दुनिया ने इसे क्राइम के ही तौर पर देखा था, लेकिन अब उनमें से अधिकांश ने इसे अपनाना शुरू कर दिया है। सभी को महसूस हो गया है कि गेंदबाजों ने कोई अपराध नहीं किया है। उनमें से कई ने पूछना शुरू कर दिया है कि आप असली दोषी से पूछने के बजाय निर्दोष से सवाल क्यों पूछ रहे हैं। गिने-चुने लोगों (अंग्रेज) को ही इससे समस्या होती है।
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin Take On Deepti Sharma Mankading Run-Out says English Players always play victim card
दीप्ति शर्मा ने चार्लोट डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रनआउट कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने कहा- मेरी राय में इंग्लिश प्लेयर्स हमेशा विक्टिम कार्ड खेलते हैं। हालांकि, जब भी कुछ नया होता है, तो कुछ लोगों द्वारा बदलाव का विरोध किया जाता और यह सब जानते हैं। हां, मैं चार्लेट डीन को दीप्ति शर्मा द्वारा किए गए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन-आउट के बारे में बात कर रहा हूं। मैं पहले ही इस विषय पर काफी बोल चुका हूं। इसलिए मैं अब ज्यादा नहीं बोलूंगा। यह एक रिस्क बनाम रिवार्ड मैच है। यह ठीक उसी तरह जैसे कोई बल्लेबाज स्पिनर या तेज गेंदबाज के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलने पर जानता है कि एक विकेटकीपर उन्हें स्टंपिंग करके आउट कर सकता है। इसी तरह एक नॉन-स्ट्राइकर को भी पता होना चाहिए कि उसे रन आउट किया जा सकता है। अगर वे बार-बार क्रीज से बाहर निकलते हैं और गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज से आगे निकल जाते हैं तो उन्हें भी रनआउट किया जा सकता है। 

अश्विन ने कहा- हमें बच्चों को बचपन से ही इस पर जानकारी देनी चाहिए। मैंने अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान भी इस बारे में बात की थी जब 'खराब पिच' का मुद्दा उठाया गया था। मैंने तब भी कहा था कि कहानियां नहीं बनाएं। लोगों का एक निश्चित वर्ग दूसरों की सोच को भी नियंत्रित करना चाहता है और वैसा ही सोचने पर मजबूर करना चाहता है। इस विषय पर कई लेख हैं। वास्तव में मैं इसे गेंदबाज की क्रांति के रूप में देखता हूं।

Jos Buttler reacts to R Ashwin Mankading incident: The wrong decision was  made - Sports News

लॉर्ड्स वनडे जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति का समर्थन करते हुए कहा था कि जो कुछ भी हुआ वह "नियमों के मुताबिक" था और दीप्ति ने खेल के प्रति जागरूकता दिखाई। अश्विन ने कहा- अगर आप दुनिया भर में देखें, तो ज्यादातर कप्तान बल्लेबाज रहे हैं। मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहता कि वे इसके बारे में जानते हैं या नहीं, लेकिन जैसे-जैसे खेल अधिक प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है, यह गैर-स्ट्राइकर का कर्तव्य है कि वह क्रीज पर रहें। कोई भी चार्लोट डीन के पास नहीं जाता और उनसे पूछता है कि 'तुमने क्रीज क्यों छोड़ी'। जिनके पास शक्ति है वह दूसरों की सोच भी अपने मुताबिक करना चाहते हैं।

अश्विन ने कहा- दीप्ति शर्मा से अधिक हरमनप्रीत कौर को मेरा पूरा समर्थन है, क्योंकि इस समय खिलाड़ी का समर्थन करने वाला कप्तान बहुत महत्वपूर्ण है। उसने अपने खिलाड़ी का समर्थन किया और पूछा कि 'इसमें क्या गलत है? नॉन स्ट्राइकर को अपनी क्रीज से बाहर नहीं निकलना चाहिए था। अगर कप्तान ने उस वक्त दर्शकों के विरोध पर अपील को वापस ले लिया होता तो यह दीप्ति के लिए बुरा होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed