{"_id":"61f52979b72e682d4952e91c","slug":"ravichandran-ashwin-srivalli-dance-video-with-a-twist-pushpa-movie-allu-arjun-srivalli-dance-copy-david-warner-and-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashwin Srivalli Dance Video: अश्विन पर भी चढ़ा पुष्पा का जादू, एक ट्विस्ट के साथ किया श्रीवल्ली डांस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashwin Srivalli Dance Video: अश्विन पर भी चढ़ा पुष्पा का जादू, एक ट्विस्ट के साथ किया श्रीवल्ली डांस
Sat, 29 Jan 2022 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:18 PM IST
सार
वीडियो में अश्विन को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नकल करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह और श्रीनीवास हाथ में बल्ला लिए हुए स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ इंडियन फिल्स 'पुष्पा: द राइज' का जादू क्रिकेटर्स पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को दर्शकों से तो अच्छी प्रतिक्रिया मिली ही है, साथ ही इसके 'श्रीवल्ली' गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने पर अल्लू अर्जुन द्वारा किए गाए डांस को की लोग कॉपी कर रहे हैं और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। इसमें कई स्टार क्रिकेटर्स भी शामिल हैं।
भारत के रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो इस गाने पर डांस कर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर चुके हैं। वहीं, ब्रावो ने तो बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान बीच मैदान पर इस गाने पर डांस किया था। अब इस फेहरिस्त में एक नया नाम जुड़ गया है। यह और कोई नहीं बल्कि भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं।
विज्ञापन
अश्विन ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीवल्ली गाने पर किए गए डांस का एक विडियो पोस्ट किया। हालांकि, उन्होंने इस डांस को क्रिकेटिंग ट्विस्ट दिया है। उनके साथ घरेलू क्रिकेटर श्रीनीवास राजहामणी भी नजर आ रहे हैं। अश्विन को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में वह अपने घर पर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
वीडियो में अश्विन को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नकल करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह और श्रीनीवास हाथ में बल्ला लिए हुए स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। श्रीवल्ली गाने पर किए गए डांस स्टेप को 'श्रीवल्ली हुक स्टेप' नाम से भी जाना जाता है। इस विडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ट्रेंड के साथ जाना इसे देखने का एक तरीका है। मुझे इस ट्रेंड से प्यार है अल्लू अर्जुन। सुपर फन ईवनिंग।
शनिवार को डेविड वार्नर ने भी बेटी इंडी के साथ पुष्पा का एक वीडियो शेयर किया। वह बेटी के साथ फिल्म का एक डायलॉग दोहराते दिखे। इस वीडियो पर अल्लू अर्जुन ने कमेंट भी किया है। इससे पहले बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी बीपीएल के दौरान श्रीवल्ली स्टेप करते दिखे थे।

View this post on Instagram