अश्विन ने टि्वटर पर बदला अपना नाम, कोरोना के चलते किया यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने कोरोना वायरस के चलते ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। कोरोना वायरस भारत में अब तेजी से फैलना शुरू हो चुका है। देश के सभी राज्यों में लॉकडाउन लागू किया गया है। लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकी इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अश्विन ने अब अपने नाम को हटाकर इसे 'लेट्स स्टे इंडोर्स इंडिया' कर दिया है। एक तरह से उन्होंने लोगों को घरों में रहने की अपील की है।
इस दौरान उन्होंने कोविड-19 को लेकर एक ट्वीट भी किया। अश्विन ने लिखा कि सभी सूचनाओं को देखें (अधिकारिक और दहशत में डालने वाली दोनों) तो एक बात निश्चित है कि अगले दो सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे। अगले दो सप्ताह भारत का हर शहर सुनसान दिखना चाहिए, क्योंकि अगर यह बढ़ गया तो अफरा-तफरी मच जाएगी।
Taking in all information ( both authentic and some seemingly panicky ones) . One thing seems certain “ The next 2 weeks are going to be extremely crucial” . Every city in India should literally feel deserted for the next 2 weeks, cos if this escalates it will be mayhem. #COVID19
— lets stay indoors India 🇮🇳 (@ashwinravi99) March 23, 2020