फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravichandran ashwin creates world record of taking fastest 300 wickets against sri lanka

INDvSL: रविचंद्रन अश्विन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लिए

Mon, 27 Nov 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 27 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
ravichandran ashwin creates world record of taking fastest 300 wickets against sri lanka
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के स्टार ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के लहिरू गमागे को क्लीन बोल्ड करते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं। टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर ने अपने टेस्ट करियर के 54वें टेस्ट में यह रिकॉर्ड स्थापित किया। अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुल 130 रन देकर 8 विकेट लिए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 239 रन के विशाल अंतर से मात दी।
विज्ञापन

 



अश्विन से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली के नाम था, जिन्होंने अपने करियर के 56वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। मजेदार बात यह है कि आज के ही दिन 1981 में डेनिस लिली ने भी 300 विकेट का आंकड़ा छुआ था और अश्विन ने भी वर्ल्ड रिकॉर्ड 36 साल के बाद इसी दिन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के खिलाफ इस साल की शुरुआत में एकमात्र टेस्ट में अश्विन ने लिली के सबसे तेज 250 टेस्ट विकेट लेने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था। हालांकि, सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने के मामले में अश्विन दूसरे स्थान पर रह गए थे। भारतीय ऑफस्पिनर ने अपने करियर के 37वें टेस्ट में 200 विकेट लेने का कमाल किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्होंने 36वें टेस्ट में 200 विकेट चटकाए थे। डेनिस लिली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे। उन्होंने यह उपलब्धि 38वें टेस्ट में हासिल की थी।

बहरहाल, सबसे जल्दी 300 टेस्ट विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के पूर्व महान ऑफस्पिनर मुथैया मुरलीधरन तीसरे स्थान पर काबिज हैं। मुरली ने अपने टेस्ट करियर के 58वें टेस्ट में 300 विकेट पूरे करने का कमाल किया था। 

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर तीन गेंदबाज संयुक्त रूप से काबिज हैं। न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली, वेस्टइंडीज के मालकॉम मार्शल और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने टेस्ट करियर के 61वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने 63वें टेस्ट में यह कमाल किया और ये दोनों संयुक्त रूप से इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
 

ऐसा कमाल करने वाले विश्व के तीसरे स्पिनर बने अश्विन

ravichandran ashwin creates world record of taking fastest 300 wickets against sri lanka
अश्विन - फोटो : pti

यही नहीं अश्विन ने लगातार तीसरे साल एक कैलेंडर वर्ष में 50 या इससे अधिक टेस्ट विकेट लेने का कमाल भी किया। वो ऐसा करने वाले विश्व के तीसरे स्पिनर बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 1993, 1994 और 1995 में तथा श्रीलंका के पूर्व महान ऑफस्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 2000, 2001 और 2002 में यही कमाल किया था।

2017 में 50 टेस्ट विकेट लेने के मामले में अश्विन चौथे स्थान पर रहे। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा, श्रीलंका के रंगना हेराथ और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

वैसे टीम इंडिया की तरफ से एक कैलेंडर इयर में 50 या इससे अधिक टेस्ट विकेट लेने का कारनामा अब तक तीन स्पिनर्स तीन-तीन बार कर चुके हैं। टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 1999, 2004 और 2006 में 50 या इससे अधिक टेस्ट विकेट लिए थे। इसके अलावा अनुभवी ऑफस्पिनर हरभजन सिंह ने 2001, 02 और 08 में यह कमाल किया था। अश्विन ने लगातार तीन सालों में यह उपलब्धि हासिल करते हुए इन दिग्गजों की बराबरी की। उम्मीद है कि अश्विन जल्द ही दिग्गजों कुंबले-भज्जी को पीछे छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed