Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
Ravichandran Ashwin Avoids Running Out David Miller; Mankading; T20 World Cup 2022 India vs South Africa Match
{"_id":"635eabde36a0cf4eb1718070","slug":"ravichandran-ashwin-avoids-running-out-david-miller-mankading-t20-world-cup-2022-india-vs-south-africa-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: क्या अश्विन ने मिलर को मांकडिंग न कर की भारी भूल, इस वजह से हारा भारत? देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: क्या अश्विन ने मिलर को मांकडिंग न कर की भारी भूल, इस वजह से हारा भारत? देखें VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:16 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका की पारी के 18वें ओवर में अश्विन के पास मिलर को रन आउट करने का मौका था, लेकिन खेलभावना दर्शाते हुए भारतीय स्पिनर ने ऐसा नहीं किया। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट से मैच गंवा बैठी।
विज्ञापन
अश्विन ने मिलर को रन आउट करने का मौका छोड़ दिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ भारत ग्रुप दो की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। 134 रन को डिफेंड करने उतरी टीम इंडिया ने एक वक्त 24 रन पर दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद डेविड मिलर और एडेन मार्करम ने 76 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई और दक्षिण अफ्रीका को पटरी पर लाए।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी पारी के 16वें ओवर में मार्करम 52 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आए। आखिरी तीन ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 25 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की पहली दो गेंदों पर मिलर ने दो छक्के लगाकर मैच को कुछ हद तक दक्षिण अफ्रीका की ओर मोड़ दिया। तीसरी गेंद पर मिलर ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर अश्विन ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया।
इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर कोई रन नहीं बने। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन बॉलिंग एक्शन के बाद रुक गए और उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े मिलर की ओर घूर कर देखा। फिर वह विकेट की तरफ देखने लगे। दरअसल, जब अश्विन बॉलिंग रन अप लेकर आए तो उन्होंने देखा कि मिलर बॉलिंग से पहले ही क्रीज से आगे निकल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मिलर को घूरकर उन्हें चेतावनी दी। हाल ही में आईसीसी ने 'मांकडिंग' को रन आउट के तौर पर मान्यता दी है। आईसीसी ने इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- सही रहेगा अगर आप क्रीज के अंदर रहें।
विज्ञापन
अश्विन चाहते तो उस वक्त मिलर को पवेलियन भेज सकते थे, लेकिन उन्होंने खेल भावना दर्शाते हुए ऐसा नहीं किया। मिलर उस वक्त भारत और जीत के बीच अहम कड़ी थे। अगर अश्विन ने उन्हें आउट किया होता तो टीम इंडिया जीत सकती थी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। आखिरी दो ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में मोहम्मद शमी ने छह रन दिए। वहीं, 20वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहली चार गेंदों पर छह रन बनाकर मैच जीत लिया। मिलर ने 46 गेंदों में 59 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।