{"_id":"629c4efd2fdcc74961146936","slug":"ravi-shastri-told-story-of-javed-miandad-sledging-him-by-mentioning-audi-car-shastri-gave-beffitinh-reply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ravi Shastri Story: ऑडी कार की तरफ इशारा कर परेशान कर रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, रवि शास्त्री ने यूं दिया था जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ravi Shastri Story: ऑडी कार की तरफ इशारा कर परेशान कर रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, रवि शास्त्री ने यूं दिया था जवाब
Sun, 05 Jun 2022 12:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:06 PM IST
सार
जावेद मिंयादाद की बात का जवाब रवि शास्त्री ने पहले अपनी बात से फिर अपने बल्ले से दिया था। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान की टीम को हराया था और ऑडी कार में बैठाकर पूरी टीम को घुमाया था।
विज्ञापन
ऑडी 100 कार में भारतीय खिलाड़ियों को घुमाते शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
1983 में पहली बार विश्व विजेता बनने वाली भारतीय टीम के लिए 1985 का साल भी शानदार रहा था। इस साल रवि शास्त्री कमाल की फॉर्म मे थे और भारत को कई अहम मैचों में चैंपियन बनाया था। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में उनका अहम योगदान था। अब रवि शास्त्री ने इसी विश्व चैंपियनशिप से जुड़ी मजेदार कहानी सुनाई है। उन्होंने बताया है कि कैसे फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने करारा जवाब दिया था।
भारत ने 1985 विश्व चैंपियनशिप जीती थी और फाइनल मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरााया था। भारत की इस जीत में रवि शास्त्री का योगदान बहुत ज्यादा था।
1985 विश्व चैंपियनशिप में चमके थे रवि शास्त्री
1985 विश्व चैंपियनशिप में रवि शास्त्री ने कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 182 रन बनाए थे और आठ विकेट भी अपने नाम किए थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने पहले एक विकेट लिया था और ताहिक नक्काश को पवेलियन भेजा था। इसके बाद बल्ले के सा नाबाद 63 रन बनाकर टीम इंडिया को आछ विकेट से जीत दिलाई थी।
इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी को ऑडी 100 कार इनाम में मिलनी थी और शास्त्री ने शानदार खेल दिखाकर यह कार जीती थी। उन्होंने इस कार की फोटो शुक्रवार को शेयर की थी।

जावेद मिंयादाद को शास्त्री ने दिया था करारा जवाब
शास्त्री ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि फाइनल मैच में जावेद मिंयादाद लगातार उन पर छींटाकशी कर रहे थे। वो बोल रहे थे "तू बार-बार उधर क्या देख रहा है, गाड़ी को क्यों देख रहा है? वो नहीं मिलने वाली तेरे को" इसके बाद शास्त्री ने सही तरीके से ऑडी100 कार की तरफ देखा और कहा कि जावेद, मेरी तरफ ही आ रही है।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद रवि शास्त्री को ऑडी कार मिली थी और उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पूरी टीम इंडिया को बैठाकर वह गाड़ी चलाई थी।
कोच के रूप में सुपरहिट रहे हैं शास्त्री
रवि शास्त्री ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लंबे समय तक कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट की सेवा की। उनके कोच रहते भारत ने 43 टेस्ट मैच खेले और 25 में जीत हासिल की। इस दौरान टीम इंडिया दो बार ऑस्ट्रेलिया में जाकर सीरीज अपने नाम की। वहीं, 76 वनडे में भारत ने 51 में जीत हासिल की, जबकि 65 टी20 मैच में 43 मैच भारत के नाम रहे।