फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri recalls ms dhoni retirement on ravichandran ashwin retirement shares story video

R Ashwin Retired: अश्विन के संन्यास के बीच रवि शास्त्री को आई धोनी की याद, सुनाया चौंकाने वाला किस्सा, वीडियो

Wed, 18 Dec 2024 09:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Dec 2024 09:03 PM IST
सार

इस बीच रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि धोनी ने पांच मिनट में टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का निर्णय ले लिया था।

विज्ञापन
ravi shastri recalls ms dhoni retirement on ravichandran ashwin retirement shares story video
अश्विन-शास्त्री-धोनी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उनके इस फैसले ने भारतीय प्रशंसकों समेत क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों को हैरान कर दिया। वहीं, पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को धोनी के संन्यास की याद आ गई। उन्होंने कमेंट्री के दौरान पूर्व कप्तान के संन्यास से जुड़े एक किस्से को साझा किया।
विज्ञापन

गाबा टेस्ट के बाद अश्विन ने किया संन्यास का एलान
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचने के बाद ही संन्यास का फैसला किया था। एडिलेड डे नाइट टेस्ट में खेलने वाले अश्विन को पर्थ और ब्रिस्बेन में टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया था। कप्तान रोहित शर्मा के साथ अश्विन गाबा टेस्ट खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास का एलान किया। हालांकि, वह आईपीएल में खेलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने सुनाया पुराना किस्सा
इस बीच रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि धोनी ने पांच मिनट में टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का निर्णय ले लिया था। शास्त्री ने कहा- धोनी की तरह उसने (अश्विन) भी इंतजार नहीं किया। धोनी की तरह, उन्होंने (अश्विन) इंतजार नहीं किया। वे बस यहां चले आए। मैं कोच था, उन्होंने (धोनी) मुझसे कहा, मुझे एमसीजी में खेल ड्रॉ होने के बाद खिलाड़ियों से पांच मिनट बात करनी है। तो मैंने कहा, जरूर, मुझे लगा वह सभी को ड्रॉ की बधाई और शाबाशी देंगे। लेकिन उन्होंने कहा मैं टेस्ट क्रिकेट से ऊब चुका हूं। मैंने कहा कि एक टेस्ट मैच और खेलना है। लेकिन वह बस चला गया, पांच मिनट का भाषण, कोई नखरे नहीं, कोई दिखावा नहीं। मैं ऊब चुका हूं। आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आप जानते हैं, मैं सिडनी में नहीं रहूंगा। लेकिन मेरा आप लोगों को पूरा समर्थन है।
विज्ञापन

किसी को नहीं थी धोनी के फैसले की जानकारी
शास्त्री ने आगे कहा, खिलाड़ी बस चले जाएंगे। किसी भी खिलाड़ी को नहीं पता था। इसलिए मैंने ड्रेसिंग रूम में चारों ओर देखा। मैंने पूछा, क्या उसने आपसे बात की? क्या उसने आपसे बात की? किसी को भी कुछ पता नहीं था। यहां तक कि जो लोग तीन दिन पहले उसके साथ बाहर गए या समय बिताया, उन्हें भी नहीं पता था कि वह आकर क्या कहने वाला है। उसने 94 या 95 टेस्ट मैच खेले। आप जानते हैं कि भारत में उसके कद का कोई खिलाड़ी, अगर वह अपना 100वां टेस्ट मैच खेलता है और उसे वह टेस्ट मैच रांची में खेलने के लिए दिया जाता है, पूरा शहर उस 100वें टेस्ट मैच का जश्न मनाने के लिए मैदान पर होता, लेकिन उसके लिए कुछ और ही था। उसने बस इतना कहा मैं अपना बैग पैक करना चाहता था। मैं व्हाइट्स से ऊब चुका हूं।

रोहित को पर्थ पहुंचने पर संन्यास का पता चला
अश्विन के संन्यास लेने वाले फैसले के बाद रोहित ने खुलासा किया कि उन्हें अश्विन के फैसले के बारे में तब पता चला जब वह पर्थ पहुंचे थे। भारतीय कप्तान ने खुलासा किया कि अश्विन टीम की योजनाओं और संयोजन को समझते हैं और इसलिए उन्होंने संन्यास का एलान ब्रिस्बेन में मैच के बाद किया। रोहित ने कहा, जब मैं पर्थ आया तो मैंने आर अश्विन के संन्यास के बारे में सुना। मैं टेस्ट के पहले कुछ दिनों तक वहां नहीं था। तभी से उनके दिमाग में यह बात थी। जाहिर तौर पर इसके पीछे कई चीजें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed