फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi shastri dressing room speech went viral on internet after historical win vs Australia

ड्रेसिंग रूम से सामने आया पहला VIDEO, जीत के बाद टीम में जोश भरते दिखे रवि शास्त्री

Wed, 20 Jan 2021 10:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Ravi shastri dressing room speech went viral on internet after historical win vs Australia
जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में कोच शास्त्री - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पटकने के बाद दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है। पहले टेस्ट में 36 रन पर सिमटने के बाद ब्रिस्बेन टेस्ट में टीम इंडिया की जीत और सीरीज पर कब्जा किसी सपने से कम नहीं है। कप्तान कोहली और कई दिग्गज खिलाड़ियों के बगैर युवा तुर्क ने जो जज्बा दिखाया, कोच शास्त्री भी उसके मुरीद हो गए। सीरीज जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में वह खिलाड़ियों में जोश भरते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
 

BCCI ने शेयर किया वीडियो

Ravi shastri dressing room speech went viral on internet after historical win vs Australia
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

बीसीसीआई डॉट टीवी पर अपलोड हुए 4 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत जीत के बाद खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरों से होती है। गले-मिलते एक दूसरे को प्रोत्साहित करते ये जांबाज हाथों में तिरंग थामे गाबा के चक्कर लगाते हैं। ट्रॉफी उठाए कप्तान रहाणे के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट गदगद कर देती है। फिर 29वें सेकेंड से कोच शास्त्री टीम का मनोबल बढ़ाते हैं।  शास्त्री कहते हैं 36 रन पर आउट होने के बाद यह अवास्तविक सा लगता है। यह जीत रातों-रात नहीं आई है, इस जज्बे के लिए हमने एक लंबा समय तय किया है। इस लम्हे का भरपूर आनंद लो, इसे ऐसे ही मत जाने दो। शास्त्री ने शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत और कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की दिलखोल तारीफ की। इस दौरान पूरा ड्रेसिंग रूम तालियों और सीटियों से गूंजता रहा।

नटराजन, सुंदर और शार्दुल ठाकुर का भी बढ़ाया मनोबल

Ravi shastri dressing room speech went viral on internet after historical win vs Australia
शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर - फोटो : Social media

शास्त्री ने ऐतिहासिक श्रृंखला जीत में वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन जैसे नए खिलाडियों के योगदान की सराहना की।  वाशिंगटन सुंदर नेट गेंदबाज के तौर पर आए थे, नटराजन नेट गेंदबाज थे, लेकिन उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। सुंदर ने ऐसी बल्लेबाजी की जैसे कि उन्होंने पहले ही 20 टेस्ट खेल लिए हो। शार्दुल के साथ भी ऐसा ही है।' शास्त्री फिजियो की भी तारीफ करना नहीं भूले। पूरे दौरे में जिस तरह से खिलाड़ी चोटिल हो रहे थे, उसके मद्देनजर टीम के इस सपोर्ट स्टाफ का काम काफी बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed