फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri, Bharat Arun, R. Sridhar and Nitin Patel placed in isolation

ENG vs IND: रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव! कोच सहित स्टाफ के चार सदस्य आइसोलेशन में

Sun, 05 Sep 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 03:31 PM IST
सार

  • टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव!
  • शास्त्री सहित स्टाफ के चार सदस्यों को किया गया आइसोलेट
  • मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में नहीं रहेंगे शास्त्री और बाकी कोच

विज्ञापन
Ravi Shastri, Bharat Arun, R. Sridhar and Nitin Patel placed in isolation
रवि शास्त्री - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने शनिवार शाम शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट किया, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद एहतियात के तौर पर मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



शास्त्री सहित सभी का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है और वे टीम होटल में रहेंगे। टीम इंडिया के साथ वे तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती। टीम इंडिया के बाकी सदस्यों का दो लेटरल फ्लो टेस्ट किया गया है। एक कल रात और दूसरा आज सुबह। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही सदस्यों को ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलबार 1-1 की बराबरी पर है। चौथा मुकाबला द ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया के पास 180 रन से अधिक की बढ़त हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed