फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri believes India were well within their rights to celebrate escaping the follow-on in Brisbane

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में फॉलोऑन बचने के बाद भारतीय टीम के जश्न का शास्त्री ने किया समर्थन, बताया उचित कदम

Fri, 20 Dec 2024 08:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Dec 2024 08:26 PM IST
सार

रवि शास्त्री ने इस बात पर जोर दिया कि मैच और सीरीज के संदर्भ को देखते हुए भारत के फॉलोऑन से बचने में कामयाब होने के बाद मनाया गया जश्न पूरी तरह से उचित था।

विज्ञापन
Ravi Shastri believes India were well within their rights to celebrate escaping the follow-on in Brisbane
भारतीय ड्रेसिंग रूम - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में फॉलोऑन बचने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूप में जश्न का समर्थन किया है। शास्त्री ने इसे उचित कदम बताया है और उनका कहना है कि तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन जिस तरह भारत ने वापसी की वो मौजूदा सीरीज में एक अहम पल था। पूर्व भारतीय कोच ने टीम के लचीलेपन की सराहना की और जसप्रीत बुमराह तथा आकाश दीप के प्रयास को सराहा। 
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने इस बात पर जोर दिया कि मैच और सीरीज के संदर्भ को देखते हुए भारत के फॉलोऑन से बचने में कामयाब होने के बाद मनाया गया जश्न पूरी तरह से उचित था। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, आपको जश्न मनाना ही था। 35-36 रनों की जरूरत थी और इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। वो जश्न बताता है कि ड्रेसिंग रूम में लोग इस प्रयास के महत्व को समझ रहे थे। 

शास्त्री का कहना है कि फॉलोऑन से बचना सिर्फ मैच बचाना ही नहीं था, इसने अगले टेस्ट मैच के लिए टोन सेट कर दिया। उन्होंने बताया कि भारत के लिए 200 रनों से ज्यादा पीछे रहकर दूसरी पारी में खेलना आसान नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश-बुमराह ने दिखाया था दम
भारत ने 213 रन के स्कोर पर नौवां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गंवा दिया था जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त लगा कि टीम फॉलोऑन नहीं बचा पाएगी क्योंकि कंगारू टीम को सिर्फ एक ही विकेट लेने थे। जब जडेजा आउट हुए उस वक्त भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 33 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर आकाश दीप तथा बुमराह मौजूद थे जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना था। आकाश और बुमराह ने हालांकि बहादुरी दिखाई और 10वें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी कर टीम को फॉलोऑन की शर्मिंदगी से बचा लिया। 
विज्ञापन

फॉलोऑन बचते ही झूम उठा था भारतीय ड्रेसिंग रूम
भारतीय ड्रेसिंग रूम में उस वक्त माहौल जश्न भरा हो गया था जब आकाश दीप ने चौका लगाकर फॉलोऑन बचाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर जोश में अपनी कुर्सी से कूद पड़े। तीनों ने एकदूसरे को हाई फाइव दिया। इन तीनों का रिएक्शन ऐसा था मानो भारत ने मैच जीत लिया हो। जब आकाश और बुमराह वापस ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो तीनों ने स्टैडिंग ओवेशन दिया। साथ ही फैंस ने भी दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed