{"_id":"5fe9dd758ebc3e3c8e59f4b3","slug":"rashid-khan-says-play-for-another-10-years-after-win-t20i-cricketer-of-decade-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल और खेलेंगे अफगानिस्तान के राशिद खान, अब गेंद नहीं बल्कि बल्ले से करना चाहते हैं ये कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
10 साल और खेलेंगे अफगानिस्तान के राशिद खान, अब गेंद नहीं बल्कि बल्ले से करना चाहते हैं ये कमाल
Mon, 28 Dec 2020 07:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि अफगानिस्तान जैसे उभरते हुए देश के खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दशक के सर्वश्रेष्ठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार जीतना विशेष उपलब्धि है। 22 साल के लेग स्पिनर राशिद पिछले एक दशक में 12.62 के औसत से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक 89 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं
उन्होंने इस दौरान पारी में तीन बार चार या इससे अधिक विकेट और दो बार पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। आईसीसी के ट्विटर पेज पर पोस्ट वीडियो में राशिद ने कहा, 'इस पुरस्कार के बाद मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं। अफगानिस्तान के किसी खिलाड़ी का यह पुरस्कार हासिल करना, यह मेरे लिए विशेष लम्हा है, मेरे देश और मेरे प्रशंसकों के लिए।'
विज्ञापन
मेरा लक्ष्य 10 साल और खेलने का है
राशिद ने कहा कि आगामी वर्षों में अब उनका ध्यान अपने बल्लेबाजी कौशल को सुधारने पर रहेगा। उन्होंने कहा, 'मैं पांच साल खेल चुका हूं और मेरा लक्ष्य 10 साल और खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने का है। मैं गेंदबाजी में अच्छा कर रहा हूं और आगामी वर्षों में मैं बल्ले से भी योगदान देने पर ध्यान लगाऊंगा।'
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट में मेरे पास काफी सारे यादगार पल हैं
कुछ यादगार प्रदर्शन के बारे में राशिद ने कहा, 'टी-20 क्रिकेट में मेरे पास इतने सारे यादगार पल हैं। मैंने आयरलैंड के खिलाफ छह रन देकर पांच विकेट चटकाए जिसमें चार गेंद में चार विकेट भी शामिल हैं। यह यादगार प्रदर्शन था।'
2016 टी-20 विश्व कप के अपने प्रदर्शन को नहीं भूल सकता
उन्होंने कहा, 'मैं 2016 टी-20 विश्व कप के अपने प्रदर्शन को नहीं भूल सकता जहां मैं सर्वाधिक विकेट चटकाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर था। उस समय चैंपियन बने वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन भी यादगार था। मैंने उस मैच में दो विकेट चटकाए और उस विश्व कप में मार्लन सैमुअल्स का विकेट मेरा सर्वश्रेष्ठ विकेट था।'