फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rashid khan's incredible performance not enough to win for GT

IPL 2023: दूसरी बार टूटा राशिद खान का दिल, पहले हैट्रिक लेकर हारे फिर 10 छक्के लगाकर भी नहीं दिला पाए जीत

Sat, 13 May 2023 04:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 13 May 2023 04:03 PM IST
सार

राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट लिए और 32 गेंद पर नाबाद 79 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके बावजूद मुंबई ने गुजरात को 27 रन से शिकस्त दी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
 

विज्ञापन
Rashid khan's incredible performance not enough to win for GT
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में अंक तालिका की टॉप टीम गुजरात को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 27 रन से हरा दिया और प्लेऑफ के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। इस मैच में 103 रन की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव मुंबई की जीत के हीरो रहे। हालांकि, गुजरात के लिए राशिद खान ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस आईपीएल में यह पहला मौका नहीं था, जब राशिद का कमाल उनकी टीम के काम नहीं आया। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ मैच में राशिद ने हैट्रिक ली थी, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


मुंबई और गुजरात के मैच में क्या हुआ?
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की थी और पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 61 रन बना लिए थे। इसके बाद राशिद ने एक ही ओवर में मुंबई के दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच में गुजरात की वापसी कराई। इसके बाद भी वह विकेट लेते रहे। उन्होंने इस मैच में 30 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा गुजरात के लिए एकमात्र विकेट मोहित शर्मा ने लिया और सूर्यकुमार के 103 रनों के चलते मुंबई ने पांच विकेट पर 218 रन बना लिए। 
विज्ञापन


219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। 12 ओवर में गुजरात का स्कोर 100 रन पर छह विकेट था। इसी समय राशिद क्रीज पर आए और अकेले ही गुजरात की टीम को मैच में आगे ले गए। उन्होंने 32 गेंद में 10 छक्के और तीन चौके लगाते हुए नाबाद 79 रन बनाए। उनके बाद गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 41 रन डेविड मिलर ने बनाए। विजय शंकर ने 29 रन की पारी खेली। अगर राशिद को किसी बल्लेबाज का साथ मिलता या कुछ गेंदें और मिल जातीं तो शायद वह मैच पलट सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 गुजरात और कोलकाता के मैच में क्या हुआ था?
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन और विजय शंकर के अर्धशतक के चलते चार विकेट पर 204 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में कोलकाता ने दो विकेट 28 रन पर गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद वेंकटेश अय्यर और कप्तानी नीतीश राणा ने शानदार साझेदारी कर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। हालांकि, अल्जारी जोशेप ने अय्यर और राणा को अलग-अलग ओवर में आउट कर गुजरात की वापसी कराई। इसके बाद राशिद खान ने सीजन की पहली हैट्रिक ली। उन्होंने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को आउट कर गुजरात की जीत लगभग पक्की कर दी।


राशिद का ओवर खत्म होने के बाद कोलकाता को जीत के लिए तीन ओवर में 48 रन चाहिए थे और सात विकेट गिर चुके थे। रिंकू एकमात्र बल्लेबाज क्रीज पर थे। दूसरे छोर पर उमेश यादव खेल रहे थे। ऐसे में यश दयाल के आखिरी ओवर में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिला दी और हार्दिक की हैट्रिक उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed