फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rashid khan got six wicket against zimbabwe in third odi

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 6 विकेट से दी मात, राशिद खान बने मैच के हीरो

Wed, 14 Feb 2018 09:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
rashid khan got six wicket against zimbabwe in third odi
rashid khan

आईपीएल शुरू होने से पहले ही अफगानिस्तान के स्टार स्पनिर राशिद खान ने अपनी शानदार वापसी के संकेत दे दिए हैं। युवा स्पिनरों राशिद खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पांच विकेट चटकाए। राशिद की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराया।

विज्ञापन


इस मैच में जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी जिम्बाब्वे 34.3 ओवर में 154 रन के सस्ते स्कोर पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान ने इस आसान से लक्ष्य को 27.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन

rashid khan got six wicket against zimbabwe in third odi
राशिद खान

इस मैच में राशिद खान ने 24 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं मुजीब ने 45 रन देकर तीन बल्लेबाजों को मैदान से चलता किया। बल्लेबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह (56) और नासिर जमाल (51) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

बता दें कि अफगानिस्तान के युवा स्पनिर राशिद खान को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। इस सीजन में राशिद को खरीदने के लिए  हैदराबाद ने आरटीएम का इस्तेमाल किया था। पिछले सीजन में इस खिलाड़ी ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए 17 विकेट हासिल किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed