IPL 2018 के दोनों फाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को हराते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना फाइनल का टिकट पक्का किया। अफगान सुपरस्टार 'वंडर ब्वाय' के ऑलराउंड प्रदर्शन के बूते अब सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स से टक्कर लेंगे।
राशिद ने दिखाई दरियादिली, अफगानिस्तान धमाके में मारे गए लोगों के नाम किया 'मैन ऑफ द मैच' खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मैच में सनराइजर्स के लिए अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान ट्रंप कार्ड साबित हुए। पहले बल्ले से 10 गेंदों में 34 रन बनाने के बाद इस अफगानी ने क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल जैसे अहम बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटाकर केकेआर की कमर तोड़ दी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
जीत के बाद 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए राशिद खान ने अपना अवॉर्ड अफगानिस्तान बम विस्फोट प्रभावितों को समर्पित किया। बता दें कि अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहर प्रांत में एक क्रिकट मैच के दौरान धमाकों में कई लोगों की मौत हुई थी। रात में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी और सैकड़ों दर्शक मौजूद थे तभी अचानक बम विस्फोट हो गया।
राशिद खान के इस खूबसूरत खेल को देख अफगाानिस्तान के राष्ट्रपति तक उनपर फिदा हो गए। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक ट्वीट कर राशिद को अफगानिस्तान का हीरो करार दिया। साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए यह दिलचस्प लाइन भी कह डाली।
Afghans take absolute pride in our hero, Rashid Khan. I am also thankful to our Indian friends for giving our players a platform to show their skills. Rashid reminds us whats best about Afg. He remains an asset to the cricketing world. No we are not giving him away. @narendramodi