फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Uttar Pradesh lost three wickets against Uttarakhand Odisha all out on 191 runs against Himachal

Ranji Trophy: उत्तराखंड के खिलाफ उत्तर प्रदेश को लगे शुरुआती झटके, हिमाचल के खिलाफ ओडिशा 191 रन पर ढेर

Tue, 10 Jan 2023 10:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 Jan 2023 10:17 PM IST
सार

लखनऊ में खराब रोशनी के कारण पहले दिन सिर्फ 21 ओवर का खेल हो पाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश ने तीन विकेट गंवा दिए। 

विज्ञापन
Ranji Trophy Uttar Pradesh lost three wickets against Uttarakhand Odisha all out on 191 runs against Himachal
उत्तराखंड के दीपक धपोला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी में एलीट ग्रुप ए का मुकाबला मंगलवार (10 जनवरी) को शुरू हुआ। लखनऊ में खराब रोशनी के कारण पहले दिन सिर्फ 21 ओवर का खेल हो पाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश ने तीन विकेट गंवा दिए। तेज गेंदबाजों दीपक धपोला और अभय नेगी की शानदार गेंदबाजी की मदद से उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश को शुरुआती झटके दिए।
विज्ञापन


दीपक ने 10 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि अभय ने छह रन खर्च करके एक विकेट हासिल किया। उन दोनों के दम पर उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश के पहली पारी में 29 रन पर तीन विकेट निकाल दिए। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 12 और रिंकू सिंह दो रन बनाकर खेल रहे थे। उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज आर्यन जुयाल (05), प्रियम गर्ग (05) और कप्तान अक्शदीप नाथ (01) ने टीम को निराश किया।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के खिलाफ नहीं चले ओडिशा के बल्लेबाज
हिमाचल प्रदेश ने तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा (5/51) की मदद से ओडिशा को पहली पारी में 191 रन पर समेट दिया। वैभव के अलावा कंवर अभिनय (2/39), ऋषि धवन (2/44) और मयंक डागर (1/5) ने हिमाचल प्रदेश के लिए विकेट लिए। ओडिशा की तरफ से शांतनु मिश्रा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 107 गेंदों में छह चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर दो विकेट पर 91 रन बना लिए। प्रशांत चोपड़ा 61 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि उनका साथ अमित कुमार (नाबाद 00) निभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगालैंड के 83 रन पर पांच विकेट गिरे
हरियाणा ने नगालैंड के खिलाफ पहले दिन शानदार गेंदबाजी किए। उसने पहली पारी में नगालैंड के 83 रन पर पांच विकेट निकाल दिए। कप्तान हर्षल पटेल ने 23 रन देकर दो विकेट लिए। उनका अच्छा साथ निशांत सिंधू ने दिया जिन्होंने 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। 15 रन देकर एक विकेट अमित राणा ने हासिल किया। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय नगालैंड के बल्लेबाज श्रीकांत मुंडे 30 और इम्लिवती लेमतुर बिना खाता खोले खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed