फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy UP on the back foot after Yashasvi Jaiswal and Armaan Jaffer hundreds Mumbai close to making it to the final

Ranji Trophy: यशस्वी जायसवाल और अरमान जाफर के शतक से बैकफुट पर यूपी, मुंबई फाइनल में जगह बनाने के करीब

Fri, 17 Jun 2022 09:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Fri, 17 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

यशस्वी ने क्वार्टरफाइनल में अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक लगाया था। उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में यूपी के खिलाफ पहली पारी में यशस्वी ने 100 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Ranji Trophy UP on the back foot after Yashasvi Jaiswal and Armaan Jaffer hundreds Mumbai close to making it to the final
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। उसने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 662 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 449 रन बना लिए हैं। वह फाइनल में पहुंचने के करीब है। उत्तर प्रदेश को यशस्वी जायसवाल और अरमान जाफर ने शतक लगाकर बैकफुट पर धकेल दिया। यशस्वी ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया।
विज्ञापन


मुंबई ने पहली पारी में 393 रन बनाए थे। यूपी ने पहली पारी में 180 रन बनाए। इस तरह मुंबई को 213 रनों की बढ़त हासिल हो गई। उसने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। कप्तान पृथ्वी शॉ 66 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इनमें से 64 रन उन्होंने ही बनाए। 71 गेंद की पारी में पृथ्वी ने 12 चौके लगाए। सौरभ कुमार ने शिवम मावी के हाथों उन्हें कैच कराया।
विज्ञापन


दो विकेट गिर जाने के बाद भी यशस्वी जायसवाल क्रीज पर टिके रहे। वो अपने दोहरे शतक के करीब थे, लेकिन प्रिंस यादव की गेंद को आर्यन जुयाल के हाथ में मार बैठे। यशस्वी ने 372 गेंद की पारी में 181 रन बनाए। उन्होंने 23 चौके और एक छक्का लगाया। सुवेद पारकर 49 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान 23 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशस्वी ने क्वार्टरफाइनल में अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक लगाया था। उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में यूपी के खिलाफ पहली पारी में यशस्वी ने 100 रन बनाए थे। यूपी के लिए दूसरी पारी में प्रिंस यादव ने दो विकेट झटके। सौरभ कुमार और शिवम मावी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed