फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Sports Minister Manoj Tiwary creates history by scoring a century Bengal in semi final

Ranji Trophy: खेल मंत्री मनोज तिवारी ने शतक लगाकर रचा इतिहास, बंगाल सेमीफाइनल में, मध्य प्रदेश से होगा मुकाबला

Fri, 10 Jun 2022 08:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Jun 2022 08:29 PM IST
सार

मैच के पांचवें दिन मनोज तिवारी ने 136 रन बनाए। उन्होंने 185 गेंद की पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाए। प्रथम श्रेणी में मनोज तिवारी का यह 28वां शतक हैं। उनके नाम 129 मैचों की 204 पारियों में 9289 रन हैं। नाबाद 303 रन उनका उच्चतम स्कोर है।

विज्ञापन
Ranji Trophy Sports Minister Manoj Tiwary creates history by scoring a century Bengal in semi final
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी का पहला क्वार्टरफाइनल मैच बंगाल और झारखंड के बीच ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के कारण बंगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहां उसका मुकाबला मध्य प्रदेश से होगा। बंगल के लिए दूसरी पारी में राज्य के खेल और युवा मामलों के मंत्री मनोज तिवारी ने शतकीय पारी खेली। वो किसी राज्य के मंत्री रहते हुए रणजी ट्रॉफी के 88 साल के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


मैच के पांचवें दिन तिवारी ने 136 रन बनाए। उन्होंने 185 गेंद की पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाए। प्रथम श्रेणी में मनोज तिवारी का यह 28वां शतक हैं। उनके नाम 129 मैचों की 204 पारियों में 9289 रन हैं। नाबाद 303 रन उनका उच्चतम स्कोर है। 36 साल के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में 73 रन बनाए थे।
विज्ञापन


बंगाल के लिए दूसरी पारी में शाहबाज अहमद ने 46, अनुस्तूप मजूमदार ने 38 और अभिषेक पोरेल ने 34 रन की पारी खेली। तीनों बल्लेबाजों ने पहली पारी में भी बड़ी पारियां खेली थीं। बंगाल ने पहली पारी में सात विकेट पर 773 रन बनाए थे। उसके नौ बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 250 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी टीम के नौ बल्लेबाजों ने एक पारी में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के लिए शाहबाज नदीम ने 59 रन पर पांच विकेट लिए। वहीं, विराट सिंह ने पहली पारी में नाबाद 136 रन बनाए थे। बंगाल की नजर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने पर है। दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला होगा। दोनों मुकाबले बेंगलुरु में 14 जून को शुरू होंगे।

संक्षिप्त स्कोर:
बंगाल (पहली पारी):
773/7 पारी घोषित (सुदीप घरमी 186 रन और अनुस्तूप मजूमदार 117 रन; सुशांत मिश्रा 3/140) .
झारखंड (पहली पारी): 298/10 (विराट सिंह नाबाद 113 रन, नजीम सिद्दकी 53 रन; शाहबाज अहमद 4/51).
बंगाल (दूसरी पारी): 318/7 (मनोज तिवारी नाबाद 136, शाहबाज अहमद 46; शाहबाज नदीम 5/59).
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed