फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Shivam Dube century Ajinkya Rahane fails again Shardul Thakur and Mukesh Kumar wreaked havoc

Ranji Trophy: शिवम दुबे का शतक, अजिंक्य रहाणे फिर फेल; शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार ने बरपाया कहर

Fri, 16 Feb 2024 07:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Feb 2024 07:49 PM IST
सार

मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ 30 रन बनाकर आउट हुए। भूपेन लालवानी खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद विकेटकीपर हार्दिक तमोरे 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यांश शेडगे शून्य पर आउट हो गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वह 22 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन
Ranji Trophy Shivam Dube century Ajinkya Rahane fails again Shardul Thakur and Mukesh Kumar wreaked havoc
शिवम दुबे, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे की बदौलत मुंबई ने शुक्रवार (16 फरवरी) को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में असम के खिलाफ पहले दिन ही बढ़त बना ली। शार्दुल ने कहर बरपाते हुए 21 रन देकर छह विकेट झटके। उनके सामने असम की टीम 32.1 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने दो विकेट लिए। वहीं, मुंबई के बल्लेबाज शिवम दुबे ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और पांच छक्के लगाए। मुंबई ने पहले दिन स्टंप्स तक 48.4 ओवर में 6 विकेट पर 217 रन बना लिए। उसने 133 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ 30 रन बनाकर आउट हुए। भूपेन लालवानी खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद विकेटकीपर हार्दिक तमोरे 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यांश शेडगे शून्य पर आउट हो गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वह 22 रन बनाकर आउट हो गए। शम्स मुलानी ने 31 रन की पारी खेली। उन्होंने शिवम दुबे के साथ छठे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे के साथ शार्दुल ठाकुर दो रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन


मुकेश कुमार ने बिहार के खिलाफ लिए चार विकेट
कोलकाता में बंगाल के खिलाफ बिहार की टीम 95 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम से रिलीज किए गए मुकेश कुमार ने 18 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, सूरज सिंधु जायसवाल ने 47 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। जवाब में बंगाल ने दिन का अंत 33 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन पर किया। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 48 रन और अनुस्तुप मजूमदार 13 रन बनाकर नाबाद हैं। बंगाल ने बिहार पर 16 रन से बढ़त बना ली है। शाकिर गांधी 19 और करण लाल 28 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के खिलाफ संजीत देसाई ने लगाया शतक
संजीत देसाई के नाबाद शतक की बदौलत छत्तीसगढ़ ने ग्रुप बी के रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने को संभाल लिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर छत्तीसगढ़ ने चार विकेट पर 238 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ के एक समय 88 रन पर चार विकेट गिर गए थे। इसके बाद संजीत ने कप्तान अमनदीप खरे के साथ मिलकर 150 रन की अटूट साझेदारी कर डाली। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर संजीत 113 रन पर नाबाद थे, जबकि अमनदीप 70 रन पर खेल रहे थे।


यश दयाल और आकिब खान ने 22 रन के अंदर छत्तीसगढ़ की ओपनिंग जोड़ी एकनाथ केरकर (8), शशांक चंद्राकर (14) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद आशुतोष (14) और जिवेश (9) भी जल्द आउट हो गए। आकिब खान ने 55 पर दो, यश ने 44 पर एक और सौरभ कुमार ने 49 रन पर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed