फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Sakibul Ghani gundappa viswanath and 8 other indians batsman hits 200 plus runs in debut match only one played international cricket

Ranji: डेब्यू में दोहरा शतक लगाने वाले 10 में से सिर्फ एक खिलाड़ी भारत के लिए खेला, क्या इतिहास बदलेंगे तिहरा शतक लगाने वाले गनी?

Sat, 19 Feb 2022 08:36 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Feb 2022 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के सकिबुल गनी ने अपने डेब्यू रणजी मैच में तिहरा शतक लगाया। मिजोरम के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले सकिबुल गनी के सामने अब 53 साल से चले आ रहे एक खराब रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती है।
loader
Ranji Trophy Sakibul Ghani gundappa viswanath and 8 other indians batsman hits 200 plus runs in debut match only one played international cricket
साकिबुल गनी और गुंडप्पा विश्वनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के एक छोटे शहर मोतिहारी के रहने वाले सकिबुल गनी ने अपने डेब्यू रणजी मैच में इतिहास रच दिया। वे अपने पहले ही प्रथम श्रेणी मैच में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मिजोरम के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले सकिबुल गनी के सामने अब 53 साल से चले आ रहे एक खराब रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती है। इसके अलावा उनके सामने 'वन मैच वंडर' खिलाड़ी नहीं बनने की चुनौती भी है।


दरअसल, भारत के लिए प्रथम श्रेणी में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सकिबुल गनी 10वें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले नौ खिलाड़ियों ने 200 या उससे ज्यादा रन तो बनाए थे, लेकिन किसी ने तिहरा शतक नहीं जड़ा था। हैरानी की बात है कि पहले के नौ खिलाड़ियों में सिर्फ एक को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिल सका। ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी गुंडप्पा विश्वनाथ थे। उन्होंने 1969 में भारत के लिए पहला मैच खेला था।


गुंडप्पा विश्वनाथ ने मैसूर की ओर से खेलते हुए नवंबर 1967 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 230 रन बनाए थे। प्रथम श्रेणी में 18 हजार के करीब रन बनाने वाले विश्वनाथ भारत के महानतम बल्लेबाजों में एक माने जाते हैं। उन्होंने 91 टेस्ट में 6080 रन बनाए। इस दौरान 14 शतक लगाए हैं। उनके अलावा मणिपुर के मयंक राघव, पंजाब के जीवनजोत सिंह, मध्य प्रदेश के अंशुमन पांडे, पंजाब के अभिषेक गुप्ता, मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा, चंडीगढ़ के अर्सलान खान, मुंबई के अमोल मजूमदार और गुजरात के मनप्रीत जुनेजा ने डेब्यू मैच में 200 रन से अधिक बनाए, लेकिन भारत के लिए नहीं खेल सके।

सकिबुल ने हर सातवीं गेंद पर मारा चौका
सकिबुल गनी ने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में 341 रन बनाए। उन्होंने 405 गेंदों की पारी में 56 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 84.20 का रहा। सकिबुल की पारी को देखें तो उन्होंने हर सातवीं गेंद पर एक चौका मारा है। 341 में से 236 रन सिर्फ चौके-छक्के से लगाए।

अमोल मजूमदार
अमोल मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया
सकिबुल ने तोड़ा अजय रोहेरा का रिकॉर्ड
सकिबुल ने मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहेरा ने हैदराबाद के खिलाफ दिसंबर 2018 में 267 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 345 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और पांच छक्के लगाए थे। डेब्यू मैच में धमाका करने वाले रोहेरा को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। उनके खाते में नौ प्रथम श्रेणी और छह लिस्ट-ए मैच हैं। 

रोहेरा ने 2018 में अमोल मजूमदार के रिकॉर्ड को तोड़ा था। मजूमदार ने 1994 में अपने डेब्यू मैच में हरियाणा के खिलाफ 260 रन बनाए थे। अमोल ने प्रथम श्रेणी में 30 शतकों की मदद से 11 हजार से अधिक रन बनाए, लेकिन उन्हें कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed